एशिया कप 2025: हाइवोल्टेज ड्रामा, पाकिस्तान ICC की फटकार के बाद स्टेडियम लौटा, यूएई के साथ खेला मैच
एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान-ICC विवाद गरमाया; PCB ने रेफरी के खिलाफ आपत्ति जताते हुए खिलाड़ियों को होटल लौटने के निर्देश दिए और बहिष्कार की धमकी दी। बोर्ड का अंतिम फैसला आज अपेक्षित है।
भारत के मैच जीतने के बाद पाकिस्तान के साथ हैंडशेक विवाद गहराया हुआ है। बुधवार एशिया कप 2025 का 10वां मुकाबला पाकिस्तान और मेजबान यूएई के बीच दुबई में खेला गया। लेकिन मैच से पहले जबरदस्त विवाद और ड्रामा देखने को मिला। मामला सीधे-सीधे मैच रैफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को लेकर था। दरअसल, पाकिस्तान टीम ने मैच रैफरी के तौर पर पाइक्रॉफ्ट के निर्वहन पर कड़ा एतराज जताया। पाकिस्तान का आरोप था कि भारत के खिलाफ पिछले मुकाबले में हैंडशेक विवाद को उन्होंने ठीक तरीके से नहीं संभाला। यही कारण रहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी से पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग कर डाली।
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के बीच विवाद गहराता जा रहा है। GEO न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक PCB ने अचानक खिलाड़ियों को होटल लौटने और बाहर न निकलने के निर्देश दिए। यह कदम पाकिस्तान बनाम UAE मैच से ठीक पहले उठाया गया है, जिससे मैच और टूर्नामेंट पर अनिश्चितता छा गई है।
PCB ने टूर्नामेंट के रेफरी एंडी पाइक्रॉफ़ की भूमिका पर गंभीर आपत्ति जताई है। बोर्ड ने उन्हें हटाने की मांग की है और साफ कहा है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो पाकिस्तान एशिया कप से हट सकता है। PCB ने ICC को लेकर औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है।
PCB ने खिलाड़ियों को कहा कि वे होटल में ही रहें और बाहर न निकलें। इसके बाद से टीम की प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रद्द कर दी गई। इससे पाकिस्तान बनाम UAE मुकाबले पर संशय और गहरा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PCB को बहिष्कार करने पर करीब 16 मिलियन डॉलर का भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि बोर्ड के कुछ अधिकारी टूर्नामेंट में बने रहने के पक्ष में हैं। फिलहाल अंतिम निर्णय पर असमंजस बना हुआ है।
ESPNcricinfo और Dawn की रिपोर्ट्स के अनुसार PCB आज (बुधवार) देर शाम तक अपना अंतिम फैसला सुना सकता है। आयोजक और ACC (एशियन क्रिकेट काउंसिल) हालात पर नज़र बनाए हुए हैं।
Akhil Mahajan