आज शाम 5 बजे PM मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब देशभर में जीएसटी 2.0 की नई दरें 22 सितंबर से लागू होने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री अपने इस संबोधन में जीएसटी सुधारों पर विस्तार से चर्चा कर सकते हैं।

आज शाम 5 बजे PM मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन

आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
जीएसटी 2.0 की नई दरों पर हो सकती है बड़ी घोषणा
नवरात्रि की पूर्व संध्या पर देशवासियों को मिल सकता है तोहफा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब देशभर में जीएसटी 2.0 की नई दरें 22 सितंबर से लागू होने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री अपने इस संबोधन में जीएसटी सुधारों पर विस्तार से चर्चा कर सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी काउंसिल की पिछली बैठक में 12% और 28% वाले स्लैब को खत्म करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद देश में अब केवल 0%, 5% और 18% की दरें ही लागू होंगी। इससे रोजमर्रा की वस्तुएं और कई उपभोक्ता उत्पाद सस्ते हो सकते हैं। खासतौर पर नवरात्रि के मौके पर यह बदलाव आम जनता के लिए राहत भरी खबर साबित हो सकता है।

वर्तमान में 0% टैक्स आवश्यक खाद्य वस्तुओं पर, 5% टैक्स रोजमर्रा की वस्तुओं पर, 12% टैक्स सामान्य सामान पर, 18% टैक्स इलेक्ट्रॉनिक्स और सेवाओं पर तथा 28% टैक्स लग्जरी और हानिकारक वस्तुओं पर लागू है। नए ढांचे में 12% और 28% की दरें हटाने के बाद टैक्स प्रणाली और सरल हो जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी पहले भी अपने 15 अगस्त के संबोधन में जीएसटी सुधारों का जिक्र कर चुके थे। अब यह संबोधन नवरात्रि की पूर्व संध्या पर हो रहा है, जिसे आर्थिक मोर्चे पर बड़ा तोहफा माना जा रहा है। हालांकि, प्रधानमंत्री किस मुद्दे पर बोलेंगे, इस पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है।

देश की नजरें अब पीएम मोदी के इस संबोधन पर टिकी हैं, क्योंकि इसका सीधा असर जनता की जेब और आने वाले समय की आर्थिक नीतियों पर पड़ सकता है।