Video: पैलेट गन से घायल हरियाणा के युवक को लेकर राहुल गांधी ने की PC, बोले- धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार,जाना होगा
राहुल गांधी पैलेट गन से घायल हरियाणा के छात्र को मीडिया के सामने लेकर आए। उन्होंने छात्र की चोट का मुद्दा उठाते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
➤ राहुल गांधी प्रदर्शन में घायल हरियाणा के छात्र को मीडिया के सामने लेकर आए
➤ छात्र की चोट दिखाते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग
➤ NEET पेपर लीक आंदोलन के बीच छात्र प्रदर्शन को मिला विपक्ष का समर्थन
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान घायल हुए हरियाणा के एक छात्र को मीडिया के सामने लेकर आए। राहुल गांधी ने छात्र की चोट का मुद्दा उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि घायल छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहा था, लेकिन उसे गंभीर चोट का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में जवाबदेही तय होनी चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
VIDEO | Delhi: Lok Sabha Leader of the Opposition Rahul Gandhi says, "...The government has claimed that no pellet guns were used, but look at this, this is what a pellet gun does. This person has suffered an eye injury and has lost vision in one eye. These young people are the… pic.twitter.com/bUMZUfJNzK — Press Trust of India (@PTI_News) July 24, 2026
इस दौरान घायल छात्र ने भी मीडिया के सामने अपनी आपबीती साझा की। छात्र ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान वह घायल हुआ और उसकी आंख सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मीडिया के सामने रखते हुए अपनी स्थिति बताई।
CJP लंबे समय से NEET पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में सुधार और जवाबदेही की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। हाल के दिनों में इस आंदोलन को कई विपक्षी नेताओं का समर्थन भी मिला है। राहुल गांधी पहले भी छात्रों के समर्थन में आवाज उठा चुके हैं और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग करते रहे हैं।
घटना के बाद मामले को लेकर राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। विपक्ष लगातार सरकार पर छात्रों के साथ सख्ती बरतने का आरोप लगा रहा है। वहीं सरकार की ओर से इस पूरे मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
pooja