रेवाड़ी के बावल IMT स्थित सोलर कंपनी में रातभर धधकती रही आग

रेवाड़ी के बावल IMT स्थित UTL Solar कंपनी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। 12 घंटे से 12 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

रेवाड़ी के बावल IMT स्थित सोलर कंपनी में रातभर धधकती रही आग

■ रेवाड़ी के बावल IMT स्थित सोलर कंपनी में 12 घंटे से धधक रही आग

■ 12 दमकल गाड़ियों ने लगाए 180 से ज्यादा चक्कर, फायर कर्मियों की शिफ्ट बदली गई

■ ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट के बाद आग फैलने की आशंका, आसपास की कंपनियों में बढ़ी दहशत

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल स्थित IMT क्षेत्र में एक सोलर कंपनी में लगी भीषण आग ने पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। देर रात करीब सवा 11 बजे कंपनी परिसर में अचानक धमाके के साथ आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दूर-दूर तक लपटें दिखाई देने लगीं।

रेवाड़ी की सोलर कंपनी में लगी आग का दृश्य। - Dainik Bhaskar

घटना के बाद आसपास की फैक्ट्रियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों को डर सताने लगा कि कहीं आग दूसरी कंपनियों तक न फैल जाए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

करीब 12 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां लगातार जुटी हुई हैं। लंबे समय तक चले ऑपरेशन के कारण फायर विभाग को कर्मचारियों की शिफ्ट तक बदलनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, UTL Solar कंपनी में लगी आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियों ने 15 से 17 फेरे लगाए। अब तक करीब 180 से ज्यादा पानी के टैंकर इस्तेमाल किए जा चुके हैं। कंपनी के अंदर कई हिस्सों में आग फैल चुकी थी, जिस कारण ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

आग बुझाते कर्मचरी।

                                     आग बुझाते कर्मचरी।       

आग बुझाते कर्मचारी।  

राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय कंपनी में प्रोडक्शन बंद था। इसी वजह से किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने सबसे पहले घटना की सूचना कंपनी प्रबंधन, पुलिस और फायर विभाग को दी।

आग की घटना के बाद आसपास मौजूद अन्य कंपनियों के प्रबंधन भी सतर्क हो गए। IMT क्षेत्र में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां होने के कारण आग फैलने का खतरा लगातार बना रहा। फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग को दूसरी कंपनियों तक पहुंचने से रोकने के लिए अलग रणनीति के तहत काम किया।

मौके पर मौजूद कर्मचारी और फायरबिग्रेड की गाड़ी।

              मौके पर मौजूद कर्मचारी और फायरबिग्रेड की गाड़ी।
कंपनी के अंदर लगी आग।

बताया जा रहा है कि कंपनी करीब 30 साल पुरानी है और यहां सोलर पैनल, इनवर्टर और बैटरी का निर्माण होता है। कंपनी की स्थापना वर्ष 1996 में की गई थी और यह सोलर पावर बैकअप समाधान के क्षेत्र में जानी-मानी कंपनी मानी जाती है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंपनी के पास लगे ट्रांसफॉर्मर में जोरदार धमाका हुआ था। इसके बाद आग तेजी से फैली और कंपनी परिसर तक पहुंच गई। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सहायक फायर ऑफिसर संजय ने बताया कि सूचना मिलते ही टीमों को मौके पर भेज दिया गया था। आग कंपनी के अंदर तक फैल चुकी थी, इसलिए मलबा हटाने के लिए अतिरिक्त संसाधनों की मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक राहत अभियान जारी रहेगा।