समालखा में महिला प्रशिक्षण संस्थान का भव्य दीक्षांत समारोह

समालखा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला में सत्र 2025-26 का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। 63 छात्रों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार वितरित किए गए, जिसमें साहिबा खातून, भारती, मनीषा देवी सहित अन्य छात्राओं ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए।

समालखा में महिला प्रशिक्षण संस्थान का भव्य दीक्षांत समारोह

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला में आयोजित दीक्षांत समारोह
63 छात्रों को सर्टिफिकेट वितरण, विभिन्न क्षेत्रों में पोजीशन हासिल की
➤ मुख्य अतिथि नरेश कौशिक ने बच्चों को आत्मनिर्भर बनने और देश की सेवा में भागीदारी करने की प्रेरणा दी

समालखा, अशोक शर्मा 


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला में सत्र 2025-26 के लिए दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नं 6 के एमसी नरेश कौशिक, विरेंद्र (निटू) और पटिकल्याणा गाँव के सरपंच मुकेश उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई।

समारोह में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने सत्र 2024-25 के छात्रों को सर्टिफिकेट वितरण किया। कुल 63 सर्टिफिकेट वितरण किए गए।

सर्टिफिकेट वितरण में प्रमुख पोजीशन इस प्रकार रही: सौंदर्य प्रसाधन में साहिबा खातून ने प्रथम स्थान, नैंसी ने द्वितीय स्थान, अंजना देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिलाई प्रौद्योगिकी में भारती को प्रथम स्थान मिला। सतह अलंकरण तकनीक में मनीषा देवी ने प्रथम स्थान, आशा कुमारी द्वितीय स्थान और पिंकी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशील कुमार और दिशा निदेशक उपस्थित रहे। अपने संबोधन में नरेश कौशिक ने कहा कि बच्चों को देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाते हुए आत्मनिर्भर बनना चाहिए। इस अवसर पर नीलम मलिक, नरेश कौर, नरेश कुमार, निशा शर्मा, आशा और सचिन वालर्क भी मौजूद रहे।