एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, कबड्डी स्टार प्रदीप नरवाल ने खिलाड़ियों को दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र

पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज में एथलेटिक मीट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ने किया और खिलाड़ियों को मेहनत व आत्मविश्वास का संदेश दिया।

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, कबड्डी स्टार प्रदीप नरवाल ने खिलाड़ियों को दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में एनुअल एथलेटिक मीट 2026 का भव्य आयोजन
कबड्डी स्टार प्रदीप नरवाल ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को मेहनत और आत्मविश्वास का संदेश
मार्चपास्ट, शपथ और विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया दमखम


पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘एथलेटिक मीट 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त कबड्डी खिलाड़ी और विश्व कबड्डी चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता प्रदीप नरवाल ने किया।

कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रधान दिनेश गोयल, जनरल सेक्रेटरी महेंद्र अग्रवाल और उप-प्रधान राजीव गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रदीप नरवाल का स्वागत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा और शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. सुशीला बेनीवाल ने पुष्प रोपित गमले और शाल भेंट कर किया। इस अवसर पर कॉलेज के टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के लगभग सभी सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जूरी, मार्शल और अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

मार्चपास्ट और शपथ के साथ खेलों का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत खिलाड़ियों के मार्चपास्ट से हुई, जिसकी सलामी मुख्य अतिथि प्रदीप नरवाल और कॉलेज प्रबंधन ने ली। इसके बाद ध्वज फहराया गया और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने की शपथ दिलाई गई। दीप प्रज्वलन के साथ एथलेटिक मीट 2026 के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की गई। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र और छात्रा को बेस्ट एथलीट के खिताब से सम्मानित किया गया। विजेताओं को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सुशीला बेनीवाल और डॉ. संतोष कुमारी ने किया।

प्रदीप नरवाल ने खिलाड़ियों को दिया प्रेरणादायी संदेश

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ने कहा कि जो लोग मेहनत करते हैं उन्हें कभी हार नहीं मिलती। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर हर खिलाड़ी अपने मन में मेहनत करने की ठान ले तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है और बिना मेहनत के जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता।

उन्होंने खिलाड़ियों को खुद पर विश्वास रखने और निरंतर प्रयास करने की सलाह देते हुए कहा कि खेल जीवन सबसे कठिन लेकिन सबसे प्रेरणादायक होता है, क्योंकि इसमें अनुशासन, मेहनत और संघर्ष की आवश्यकता होती है। मेहनत करने वाले खिलाड़ी हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।

कॉलेज प्रबंधन ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज के खिलाड़ियों का प्रदर्शन कई युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में जीत और हार दोनों महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि असफलता भी एक चुनौती होती है और उससे सीखकर ही सफलता की राह बनती है।

खेल व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि खेल हमारे व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि खेल-कूद के बिना शिक्षा अधूरी है, इसलिए कॉलेज के पाठ्यक्रम में भी खेल गतिविधियों को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। खेल से न केवल शरीर बल्कि मन और आत्मा का भी विकास होता है और यही भावना आगे चलकर जीवन शैली का हिस्सा बन जाती है।

खेल गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत

कार्यक्रम में प्रो. सुशीला बेनीवाल ने वर्ष 2025-26 की खेल गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि कॉलेज के लगभग 300 खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कई खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया के लिए हुआ है, जिसके तहत खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और दो वर्षों तक हर महीने 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।

इस अवसर पर कॉलेज के कई स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रो. प्रवीन खेरडे, डॉ. मुकेश पूनिया, डॉ. संतोष कुमारी, डॉ. एसके वर्मा, प्रो. प्रवीण कुमारी, डॉ. प्रियंका चांदना, डॉ. राहुल जैन, डॉ. रवि रघुवंशी, प्रो. मयंक अरोड़ा, डॉ. दीपिका अरोड़ा, प्रो. मोनिका खुराना, डॉ. बलजिंदर सिंह, प्रो. अन्नू आहूजा, प्रो. पूजा, प्रो. आनंद, प्रो. नीलम, प्रो. अंकुश, ग्राउंड्समैन प्रताप और दीपक मित्तल सहित अन्य स्टाफ सदस्य शामिल रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम 

वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में 100, 200. 400, 800, 1500 मीटर रेस, शॉट पुट, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प, जेवेलिन थ्रो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्र एवं छात्रा खिलाडियों ने हिस्सा लिया और जिसके परिणाम इस प्रकार रहे- 
एनुअल एथलेटिक मीट 2026 के अंतिम परिणाम 
(खेलकूद की गतिविधियाँ)
सर्वश्रेष्ठ एथलीट (पुरुष): हरी नारायण 
सर्वश्रेष्ठ एथलीट (महिला): सुनीता 
खेल की गतिविधि स्थान पुरुष महिला
100 मीटर रेस I हरी नारायण सुनीता 
II अंकित तन्नु 
III अक्षय शिल्पा 
200 मीटर I हरी नारायण सुनीता 
II नितिन तन्नु 
III अंकित साक्षी 
400 मीटर I नितिन सुनीता 
II रमन तन्नु 
III अंकित साक्षी 
800 मीटर I नितिन सुनीता 
II शुभम अंजली 
III रमन ख़ुशी
1500 मीटर I नितिन तन्नु 
II शुभम सुनीता 
III विक्की साक्षी 
3000 मीटर I नितिन तन्नु
II शुभम निशा 
III विक्की सुनीता 
5000 मीटर I नितिन तन्नु 
II विक्की सुनीता 
III प्रशांत साक्षी
10000 मीटर I सतीश तन्नु 
II अंकुश सुनीता 
III नितिन सोनल 
ऊँची कूद I हरी नारायण सुनीता 
II नितिन तन्नु 
III ऋतिक सोनल 
शॉटपुट I राहुल सुनीता 
II साहिल निशा 
III हरी नारायण साक्षी 
लॉन्ग जम्प I हरी नारायण सुनीता 
II ऋतिक तन्नु
III अंकित सोनल 
डिस्कस थ्रो I हरी नारायण सुनीता 
II साहिल निशा 
III राहुल साक्षी 
जेवलिन थ्रो I हरी नारायण सुनीता 
II साहिल निशा  
III शुभम साक्षी 
ट्रिपल जम्प I हरी नारायण सुनीता 
II ऋतिक तन्नु 
III नितिन निशा