दिसंबर में सूर्य-शुक्र की युति से बनेगा शुक्रादित्य योग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
20 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य-शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग बन रहा है। जानें कैसे मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों को धन लाभ, सफलता और सम्मान मिलेगा।
-
20 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य-शुक्र की युति से बनेगा शुक्रादित्य योग
-
मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, सम्मान व करियर ग्रोथ
-
नौकरी, व्यापार और आकर्षण में वृद्धि के संकेत, विदेश यात्रा और विवाह योग मजबूत
ज्योतिष में सूर्य और शुक्र दो अत्यंत प्रभावशाली ग्रह माने जाते हैं, जिनके शुभ प्रभाव से व्यक्ति को मान-सम्मान, भौतिक सुख, विलासिता और सफलता प्राप्त होती है। कुंडली में इन दोनों ग्रहों की स्थिति करियर व जीवन की दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाती है। इनका गोचर भी विशेष फलदायी माना जाता है।
दिसंबर के अंतिम माह में ग्रह परिवर्तन का एक अनोखा संयोग बनने जा रहा है। 20 दिसंबर को शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही सूर्य विराजमान हैं। इस प्रकार धनु राशि में सूर्य-शुक्र की युति होगी, जिससे शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। यह योग सफलता, धन, आकर्षण और सम्मान का प्रतीक माना जाता है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस योग से मिथुन, सिंह और तुला राशि के लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। इनके जीवन में करियर ऊंचाई, व्यापार विस्तार, रुके धन की प्राप्ति, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि और वैवाहिक संबंधों में मजबूती के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह काल अत्यंत शुभ रहेगा। धन लाभ और भौतिक सुख प्राप्त होने के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है। घर-परिवार और कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। विदेश यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं। नौकरी में अतिरिक्त आय का मार्ग खुल सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। व्यक्तित्व और प्रभाव में वृद्धि होगी। आकर्षण बढ़ेगा। मनचाही जगह तबादला या प्रमोशन की संभावना है। प्रेम विवाह में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी। पुरानी सेहत समस्याओं में राहत मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी समय लाभदायक है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय शुभ एवं उन्नति भरा है। सीनियर व जूनियर दोनों आपके कार्य की सराहना करेंगे। वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। भूमि-भवन संबंधी कार्य संपन्न होंगे। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार को नई पहचान मिलेगी। संवाद कौशल में सुधार होगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। विवाह के योग मजबूत हैं और भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी।
Author1