ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹2 लाख रिश्वत लेते रीडर गिरफ्तार

ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए FCR शाखा के रीडर को ₹2 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।

ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹2 लाख रिश्वत लेते रीडर गिरफ्तार

सोनीपत में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹2 लाख रिश्वत लेते रीडर गिरफ्तार
चंडीगढ़ की FCR शाखा में तैनात आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया
पूरे नेटवर्क की जांच शुरू, अन्य शामिल लोगों की तलाश


सोनीपत। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जींद टीम ने सोनीपत में छापेमारी करते हुए FCR शाखा चंडीगढ़ में तैनात रीडर रवि को ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी काम को करवाने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था, जिसके बाद शिकायत मिलने पर ACB ने ट्रैप लगाकर उसे पकड़ लिया

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर ही आरोपी को दबोच लिया और रिश्वत की रकम को भी बरामद कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई पूरी योजना के तहत की गई थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की।

अब ACB की टीम पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस भ्रष्टाचार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या यह कोई बड़ा नेटवर्क है।

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आ सकती है।