सोनीपत STF की बड़ी कार्रवाई: रोहित गोदारा गैंग के 7 शूटर गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद
सोनीपत STF ने रोहित गोदारा गैंग के 7 शार्प शूटर गिरफ्तार कर विदेशी हथियार और 200 गोलियां बरामद कीं। गैंगवॉर की साजिश विफल। आज कोर्ट में पेशी और प्रेस कॉन्फ्रेंस।
• सोनीपत STF की बड़ी कार्रवाई, रोहित गोदारा गैंग के 7 शार्प शूटर गिरफ्तार
• विदेशी हथियार और 200 गोलियां बरामद
• गैंगवॉर की बड़ी साजिश नाकाम, आज कोर्ट में पेश कर रिमांड
सोनीपत की STF यूनिट को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने रोहित गोदारा गैंग के सात सक्रिय शार्प शूटरों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों और करीब 200 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इससे हरियाणा और आसपास के राज्यों में गैंगस्टर नेटवर्क को भारी झटका लगा है।
STF ने आरोपियों के कब्जे से 1 जिज्ञाना, PIEX-3, 2 इंडियन 9MM, 1 स्टार पिस्टल और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित निवासी कटवाल सोनीपत, मोहम्मद शाजिद, मानव कुमार, विकासपाल, हैप्पी सिंह, जब्बारजंग सिंह और विजय कुमार शामिल हैं, जो पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, जब्बारजंग दो हत्या मामलों में शामिल है, जबकि मोहम्मद शाजिद उत्तर भारत में रोहित गोदारा नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। सभी आरोपी रोहित गोदारा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय शार्प शूटर माने जाते हैं।
STF के अनुसार, आरोपी हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ में गैंगवॉर की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल, STF टीम आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार शार्प शूटरों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और STF उनकी रिमांड की मांग करेगी। इसी मामले पर सोनीपत एसपी वसीम अकरम दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता करेंगे।
Author1