सोनीपत में सेवा, सुरक्षा और सहयोग के नारे की उड़ती हवा, दिनदहाड़े गवाही देने आए शख्स पर जानलेवा हमला, दाेनों पैर तोड़े

सोनीपत में शनि मंदिर के पास गवाही देने आए दीदार सिंह पर अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। दोनों पैर टूटे, हालत गंभीर।

सोनीपत में सेवा, सुरक्षा और सहयोग के नारे की उड़ती हवा, दिनदहाड़े गवाही देने आए शख्स पर जानलेवा हमला, दाेनों पैर तोड़े

शनि मंदिर के पास अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से किया हमला
गवाही देने आए दीदार सिंह के दोनों पैर तोड़े, हालत गंभीर
शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल



सोनीपत शहर में एक बार फिर आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सेवा, सुरक्षा और सहयोग के नारे देने वाली पुलिस व्यवस्था के बीच दिनदहाड़े एक शख्स पर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह वारदात सोनीपत शहर के शनि मंदिर के पास हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटा।

पीड़ित की पहचान दीदार सिंह के रूप में हुई है, जो ओडिशा से सोनीपत कोर्ट में गवाही देने आया था। बताया गया है कि दीदार सिंह जैसे ही शनि मंदिर के पास से गुजर रहा था, तभी बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर अचानक हमला कर दिया।

हमलावरों ने दीदार सिंह को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। हमले में उसके दोनों पैरों को तोड़ दिया गया। आसपास मौजूद लोगों के अनुसार, हमला इतना बेरहम था कि पीड़ित चीखता रहा, लेकिन बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना के बाद घायल दीदार सिंह को गंभीर हालत में सोनीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। गवाही देने आए व्यक्ति पर इस तरह का हमला न केवल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है, बल्कि गवाहों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करता है।