हनी सिंह संग दिखी उर्वशी 'हर मुलाकात के लिए एलान जरूरी नहीं'
उर्वशी रौतेला ने यो यो हनी सिंह के साथ अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनके खास कैप्शन ने फैंस के बीच चर्चा और उत्सुकता बढ़ा दी है।
उर्वशी रौतेला ने हनी सिंह के साथ शेयर की नई तस्वीरें
'हर मुलाकात के लिए एलान जरूरी नहीं' कैप्शन ने खींचा ध्यान
सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों की जोड़ी पर लुटाया प्यार
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के साथ नजर आ रही हैं।
उर्वशी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आते ही फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दोनों कलाकार एक-दूसरे के साथ बेहद सहज और खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ उर्वशी ने एक खास कैप्शन भी लिखा, जिसने लोगों के बीच चर्चा को और बढ़ा दिया।
अभिनेत्री ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हर रीयूनियन के लिए एलान करने की जरूरत नहीं होती।" इस एक लाइन ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है। फैंस इस मुलाकात को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
तस्वीरों में उर्वशी रौतेला ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं हनी सिंह व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दे रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने अलग-अलग अंदाज में पोज देते नजर आए।
पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने फायर और हार्ट इमोजी शेयर कर दोनों की तारीफ की है। वहीं कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि "दो दमदार लोग एक फ्रेम में"।
गौरतलब है कि इन दिनों यो यो हनी सिंह अपने नए गाने 'Jawani Iraqi' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह गाना 6 जून को रिलीज हुआ था और इसमें हनी सिंह का पुराना और लोकप्रिय अंदाज एक बार फिर देखने को मिला है। गाने को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
pooja