किचन में रील बना रही थी, उई मां...खौलती दाल का पतीला गिरा और सेकंडों में बदला एटीट्यूड-देखें Video
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किचन में रील बनाते समय महिला के साथ हादसा हुआ। खौलती दाल गिरने से लोग इसे ‘रील vs रियलिटी’ का उदाहरण बता रहे हैं।
■ रील बनाने के चक्कर में महिला के साथ हुआ हादसा
■ किचन में शूट के दौरान खौलती दाल का पतीला गिरा
■ वीडियो वायरल, लोग बोले- रील vs रियलिटी
आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ टाइम पास का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों के लिए फेमस होने और वायरल होने का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। हर कोई चाहता है कि उसकी रील पर लाखों व्यू आएं और लोग उसकी तारीफ करें। लेकिन कई बार यही जल्दी लोकप्रिय होने की चाहत लोगों को भारी पड़ जाती है।
हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला किचन में रील बनाते-बनाते हादसे का शिकार हो जाती है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे देखकर हंस भी रहे हैं और सीख भी ले रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला गैस चूल्हे के पास खड़ी होकर रील शूट कर रही होती है। सामने चूल्हे पर दाल का पतीला उबल रहा होता है और महिला पूरे एक्सप्रेशन के साथ कैमरे के सामने परफॉर्म कर रही होती है, जैसे कोई फिल्मी सीन शूट हो रहा हो।
इसी दौरान अचानक महिला का हाथ दाल के पतीले से टकरा जाता है और खौलती हुई दाल सीधे उनके हाथ पर गिर जाती है। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है और यहीं से वीडियो वायरल हो जाता है।
कुछ ही सेकंड में महिला का पूरा “रील वाला एटीट्यूड” गायब हो जाता है। चेहरे के एक्सप्रेशन बदल जाते हैं और वह दर्द से कराहने लगती हैं। इसके बाद वह तुरंत कैमरा बंद कर देती हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें चोट लगी है।
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। कोई इसे “रील vs रियलिटी” का उदाहरण बता रहा है, तो कोई मजाक में लिख रहा है कि “रील बनानी है तो पहले किचन का काम खत्म कर लो।”
यह वीडियो Instagram अकाउंट ‘parvatidev46’ से शेयर किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक ओर लोग इसे मनोरंजन के रूप में देख रहे हैं, वहीं कई लोग इसे सावधानी बरतने की सीख भी मान रहे हैं।
Akhil Mahajan