यमुनानगर में RTA कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की रेड, गड़बड़ियों की शिकायतें मिलीं, टीम ने रिकॉर्ड खंगाले

यमुनानगर के RTA कार्यालय में CM फ्लाइंग टीम ने अचानक छापेमारी की। टीम ने सभी दस्तावेज़, लाइसेंस और पेंडिंग मामलों की जांच शुरू की और कंप्यूटर सिस्टम व रिकॉर्ड जब्त कर लिए। अफरा-तफरी का माहौल, अधिकारी और कर्मचारी असहज।

यमुनानगर में RTA कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की रेड, गड़बड़ियों की शिकायतें मिलीं, टीम ने रिकॉर्ड खंगाले

➤ यमुनानगर RTA कार्यालय में CM फ्लाइंग टीम ने अचानक छापा मारा
➤ दस्तावेजों, लाइसेंस और पेंडिंग मामलों की जांच जारी, अफरा-तफरी का माहौल
➤ कंप्यूटर सिस्टम और रिकॉर्ड जब्त, अधिकारी- कर्मचारियों में असहजता

हरियाणा के यमुनानगर में आरटीए (क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण) कार्यालय में आज सुबह सीएम फ्लाइंग टीम ने अचानक छापेमारी की। टीम के अधिकारी कर्मचारियों को उनके स्थानों पर रोककर सभी दस्तावेज़ों और रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी।

आरटीएम ऑफिस यमुनानगर में दस्तावेजों की जांच करती सीएम फलाइंग की टीम। - Dainik Bhaskar

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कार्यालय में संभावित अनियमितताओं की शिकायतों के बाद की गई। टीम फिलहाल सभी फाइलें, लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया, परमिट संबंधी दस्तावेज़ और पेंडिंग मामलों की पड़ताल कर रही है।

छापेमारी के दौरान दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई अधिकारी और कर्मचारी जांच के दौरान असहज नजर आए। टीम ने कंप्यूटर सिस्टम और रिकॉर्ड रजिस्टर जब्त कर अपनी जांच शुरू कर दी।

आरटीएम ऑफिस यमुनानगर।

जांच टीम सुबह करीब 11 बजे कार्यालय पहुंची थी और उसके बाद से कार्रवाई लगातार जारी है। अभी तक अधिकारियों की ओर से इस छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।