सिरसा में थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत मशीन पर बैठा था युवक

सिरसा के रानियां क्षेत्र में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मशीन में फंसने से बॉडी के कई टुकड़े हो गए।

सिरसा में थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत मशीन पर बैठा था युवक

सिरसा में थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत
मशीन पर बैठा था, पैर चेन में फंसा और अंदर खींच लिया
भूसे के ढेर में मिला कटा पैर, गांव में शोक


हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक अनिल की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि युवक की बॉडी के कई टुकड़े हो गए। कुछ बॉडी पार्ट्स मशीन में फंसे मिले, जबकि एक हाथ और पैर भूसे के ढेर में मिला। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार रानियां क्षेत्र के सादेवाला गांव में एक व्यक्ति अपने खेत में थ्रेसर मशीन से सरसों निकाल रहा था। इसी दौरान उसे किसी काम से जाना पड़ा तो उसने अपने दोस्त अनिल को खेत में बुला लिया। अनिल खेत में पहुंचकर थ्रेसर मशीन के ऊपर पैर लटकाकर बैठ गया। इसी दौरान अचानक झटका लगने से उसका पैर मशीन की चेन में फंस गया और कुछ ही सेकेंड में मशीन ने उसे अंदर खींच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनिल मशीन के ब्लेड्स के बीच फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।इसी थ्रेसिंग मशीन में कटकर युवक की मौत हुई।

आसपास काम कर रहे लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनकर मशीन बंद की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लोगों ने कपड़े में युवक के बॉडी पार्ट्स इकट्ठे किए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जा रहा है कि अनिल अपने बड़े भाई के साथ सादेवाला गांव में रहता था, जबकि उसकी मां पलवल की गन्ना मिल में नौकरी करती हैं। परिवार मूल रूप से फतेहाबाद जिले के धोलू गांव का रहने वाला है और पिछले 27 सालों से सादेवाला में रह रहा था। करीब 20 साल पहले सड़क हादसे में अनिल के पिता की भी मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।