अहमद खान की नई जॉम्बी कॉमेडी, टाइगर-शनाया आएंगे साथडायरेक्टर ने किया कन्फर्म
निर्देशक अहमद खान ने टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर के साथ नई जॉम्बी कॉमेडी फिल्म की पुष्टि की है। उन्होंने एक और बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म पर काम करने की भी जानकारी दी।
'वेलकम टू द जंगल' के बाद अहमद खान ने नई जॉम्बी कॉमेडी फिल्म की पुष्टि की
टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर निभाएंगे लीड रोल
डायरेक्टर बोले- एक और बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म भी पाइपलाइन में
बॉलीवुड निर्देशक अहमद खान इन दिनों अपनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अहमद खान ने पुष्टि की है कि वह जल्द ही एक जॉम्बी कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
एक इंटरव्यू के दौरान अहमद खान ने बताया कि यह फिल्म उनकी आगामी बड़ी परियोजनाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि फिल्म की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इसका फोटोशूट भी पूरा कर लिया गया है। अब केवल बाकी कलाकारों की कास्टिंग फाइनल की जानी है।
निर्देशक ने बताया कि यह फिल्म भी मल्टीस्टारर होगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही कास्ट पूरी हो जाएगी, फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। उनके अनुसार दर्शकों को इस प्रोजेक्ट में कॉमेडी और हॉरर का नया मिश्रण देखने को मिलेगा।
अहमद खान ने यह भी खुलासा किया कि वह एक और बड़े बजट की मल्टीस्टारर फिल्म पर काम कर रहे हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस बार फिल्म में 34 नहीं बल्कि 33 कलाकार होंगे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म का फोकस सिर्फ कलाकारों की संख्या नहीं बल्कि उसका बड़ा स्केल और मनोरंजन होगा।
निर्देशक के इस बयान से साफ है कि आने वाले समय में वह लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने की तैयारी में हैं। खासकर जॉम्बी कॉमेडी जैसी शैली में फिल्म बनाना बॉलीवुड के लिए भी एक अलग प्रयोग माना जा रहा है।
गौरतलब है कि 'वेलकम टू द जंगल' भी एक बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और लारा दत्ता सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण फिरोज ए. नाडियाडवाला ने किया है।
pooja