Video: बच्चों जैसी जिद करने वाली भैंस! TV चालू होते ही देने लगती है दूध, वायरल VIDEO ने इंटरनेट पर मचाई धूम
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें दावा किया गया है कि एक भैंस टीवी देखने के बाद ही दूध देती है। वीडियो पर यूजर्स जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
➤ सोशल मीडिया पर भैंस का अनोखा वीडियो तेजी से वायरल
➤ दावा- TV चालू होने के बाद ही भैंस ने दिया दूध
➤ यूजर्स ने भैंस की तुलना जिद्दी बच्चों से की
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भैंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह भैंस टीवी देखे बिना दूध नहीं देती। जैसे ही उसके सामने टीवी चालू किया जाता है, वह शांत होकर दूध निकलवाने लगती है। इस अनोखे वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति महिला से पूछता है कि भैंस दूध क्यों नहीं दे रही है। इस पर महिला जवाब देती है कि अभी यह दूध नहीं देगी। जब उससे कारण पूछा जाता है तो वह बताती है कि भैंस तभी दूध देती है, जब उसके सामने टीवी चलाया जाता है।
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि महिला घर के कमरे में टीवी ऑन कर देती है। इसके बाद भैंस का पूरा ध्यान टीवी की ओर चला जाता है और वह आराम से खड़ी रहती है। इसी दौरान महिला उसका दूध निकालना शुरू कर देती है। यही दृश्य सोशल मीडिया पर लोगों को सबसे ज्यादा हैरान कर रहा है।
वीडियो को Instagram पर ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लाइक व कमेंट भी मिले हैं। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि भैंस के नखरे किसी छोटे बच्चे से कम नहीं हैं। वहीं कुछ लोगों ने इसे मनोरंजक बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने वीडियो की सत्यता पर भी सवाल उठाए।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। फिलहाल इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है कि भैंस वास्तव में केवल टीवी देखने के बाद ही दूध देती है। इसलिए इस दावे को वायरल वीडियो के संदर्भ में ही देखा जाना चाहिए।
ध्यान दें: यह दावा वायरल वीडियो पर आधारित है। इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Akhil Mahajan