अलीगढ़ में पति ने पत्नी को प्रेमी संग होटल में पकड़ा लव मैरिज के बाद रिश्ते में दरार, होटल में खुला राज
अलीगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी को होटल के कमरे नंबर 302 में उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। साढ़े तीन साल पहले हुई लव मैरिज के बाद दोनों के बीच विवाद चल रहा था, पुलिस जांच में जुटी है।
■ अलीगढ़ में पति ने पत्नी को होटल के कमरे नंबर 302 में प्रेमी संग पकड़ा
■ साढ़े तीन साल पहले हुई थी लव मैरिज, पहले से चल रहा था विवाद
■ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को थाने ले जाकर शुरू की जांच
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से रिश्तों में दरार और भरोसे के टूटने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को उसके पुराने प्रेमी के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया।जानकारी के मुताबिक, पति को अपनी पत्नी पर पहले से शक था। जब उसने पत्नी को एक युवक के साथ बाइक पर जाते देखा, तो उसने चुपचाप उनका पीछा किया और सीधे होटल तक पहुंच गया।
पति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और टीम के साथ होटल पहुंचा। जब दरवाजा खुलवाया गया, तो कमरा नंबर 302 में पत्नी अपने कथित प्रेमी के साथ मौजूद मिली।यह घटना क्वार्सी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस तीनों को अपने साथ थाने ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने करीब साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज की थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे।
पत्नी पहले ही पति के खिलाफ दहेज और मेंटेनेंस का केस दर्ज करा चुकी है और अलग रह रही थी। पति का आरोप है कि शादी के बाद भी पत्नी अपने पुराने प्रेमी के संपर्क में थी। घटना के बाद पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष से औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पूरे मामले की जांच जारी है।अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई उसी आधार पर की जाएगी।
shubham