होटल में आशिकी का मेला,अचानक ग्रामीणों ने मारी रेड,  12 युवक युवतियां संदिग्‍ध हालत में पकड़े, बवाल

होटल को ग्रामीणों ने घेरकर हंगामा किया। तलाशी के दौरान 12 युवक-युवतियां पकड़े गए। अनैतिक गतिविधियों के आरोप पर पुलिस जांच कर रही है।

होटल में आशिकी का मेला,अचानक ग्रामीणों ने मारी रेड,  12 युवक युवतियां संदिग्‍ध हालत में पकड़े, बवाल


➤ 12 युवक-युवतियां संदिग्ध हालात में पकड़े गए
➤ हंगामे के बाद पुलिस जांच शुरू, संचालक पर आरोप



एक होटल में लंबे समय से आशिक जोड़ों की लगातार आवाजाही लोगों को खटक रही थी। शक था कि यहां होटल में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। ग्रामीणा लगातार आवाजाही पर नजर रखे हुए थे, शनिवार सुबह इलाके के ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने होटल को चारों तरफ से घेर लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। चेतावनियों के बावजूद सुधार न होने पर लोगों का सब्र टूट गया और उन्होंने सीधे कार्रवाई का बीड़ा उठा लिया।

हंगामे के बीच ग्रामीणों ने होटल की तलाशी ली और वहां से 12 युवक-युवतियों को बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि यहां नाबालिग लड़के-लड़कियों का आना-जाना भी लगातार हो रहा था, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है।

गांव के राजेश यादव, सुखदेव पासवान, संतोष पाल, राम सिंह यादव, विकास, कृष्ण मोहन और बबलू ने बताया कि होटल संचालक पर कई बार आपत्ति दर्ज कराई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब ग्रामीणों ने झंगहा पुलिस को तहरीर दी है।

घटनास्थल पर पहुंचे सीओ चौरीचौरा अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि सभी आरोपों की जांच कराई जा रही है। जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कड़ी कार्रवाई होगी। यह मामला यूपी के देवरिया हाईवे पर दुबियारी पुल के पास स्थित एक होटल का है!