समालखा में अमरनाथ सेवा शक्ति मंडल में मुख्य पुजारी राजिंदर प्रसाद का भव्य स्वागत
समालखा में अमरनाथ सेवा शक्ति मंडल में मुख्य पुजारी राजिंदर प्रसाद का भव्य स्वागत। पुजारी ने भक्तों को आशीर्वाद दिया और श्याम बाबा मंदिर में दर्शन किए।
➤ अमरनाथ सेवा शक्ति मंडल समालखा में मुख्य पुजारी राजिंदर प्रसाद का भव्य स्वागत
➤ राजिंदर प्रसाद ने भक्तों को बाबा बर्फानी का आशीर्वाद दिया और श्याम बाबा मंदिर दर्शन किए
➤ अमरनाथ यात्रा की कठिनाइयों और शिवलिंग दर्शन के महत्व पर चर्चा
समालखा में अमरनाथ सेवा शक्ति मंडल ने वीरवार को एक विशेष अवसर मनाया। मंडल में पहली बार बाबा अमरनाथ बर्फानी भवन के मुख्य पुजारी राजिंदर प्रसाद पहुंचे। समालखा मंडल के सभी सदस्य ने पुजारी का भव्य स्वागत किया और उनके आने से मंडल का माहौल श्रद्धा और उल्लास से भर गया।
पुजारी राजिंदर प्रसाद ने चंदनवाड़ी कश्मीर में भंडारा लगाने वाले सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया और कहा कि बाबा बर्फानी की कृपा हमेशा सभी पर बनी रहे। इसके बाद पुजारी ने श्याम बाबा मंदिर चुलकाना धाम में दर्शन किए और बाबा जी का आशीर्वाद लिया।
अमरनाथ सेवा शक्ति मंडल के सदस्य शीलू गर्ग ने बताया कि अमरनाथ यात्रा भक्तों के लिए एक कठिन तीर्थयात्रा है। इस यात्रा में भक्त पहाड़ों और दुर्गम रास्तों से गुजरते हैं और शिवलिंग के दर्शन के लिए अमरनाथ गुफा जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसी गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरता का रहस्य बताया था।
इस अवसर पर मंडल के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रधान रामचंद्र बंसल, बॉबी मित्तल लोहिया, पुनीत बंसल, संदीप आंतिल, विक्की भगवती, संदीप जिंदल, मोहित, परवीन गौतम, दिनेश सिंघल, मनोज सिंघल, सुमित बंसल समेत अन्य मेंबर शामिल थे।
Akhil Mahajan