हरियाणा के जिंदल पेट्रो गोदाम में खतरनाक आग, अब तक 200 रेस्‍कयू , कई फंसे

अंबाला के मंडोर स्थित जिंदल पेट्रो गोदाम में भीषण आग लग गई। 200 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

हरियाणा के जिंदल पेट्रो गोदाम में खतरनाक आग, अब तक 200 रेस्‍कयू , कई फंसे

अंबाला के मंडोर स्थित जिंदल पेट्रो गोदाम में लगी भीषण आग

200 से ज्यादा कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला गया

पेट्रोलियम और केमिकल उत्पाद जलकर खाक, लाखों का नुकसान


हरियाणा के अंबाला जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा अग्निकांड सामने आया। मंडोर स्थित जिंदल पेट्रो के गोदाम में सुबह करीब 9 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अंबाला में जिंदल पेट्रो गोदाम में आग लगने के बाद उठाता धुंआ व आग की लपटे। - Dainik Bhaskar

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग की भयावहता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। गोदाम में पेट्रोलियम उत्पाद, तेल और केमिकल से जुड़ा सामान रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

आग लगने के बाद बाहर निकले कर्मचारी व मौके पर पहुंची पुलिस।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरा क्षेत्र धुएं और गर्मी की चपेट में आ गया। ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

दमकल विभाग को आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आग की तेज तपिश के कारण फायर कर्मियों को गोदाम के करीब पहुंचने में भी दिक्कत हुई। हालात को देखते हुए सात फायर ब्रिगेड गाड़ियों को मौके पर लगाया गया और लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

जिंदल पेट्रो गोदम से उठती आग की लपटे।

फायर विभाग के कर्मचारी सतीश कुमार के अनुसार सुबह करीब साढ़े 9 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गद्दों और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती रही, जिससे आग बुझाने में दो घंटे से अधिक समय तक लगातार मशक्कत करनी पड़ी।

हादसे के दौरान राहत की बात यह रही कि गोदाम में मौजूद सभी कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उस समय गोदाम में 200 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की तत्परता से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

गोदाम के अंदर से उठती आग की लपटे।

हालांकि आग में गोदाम के भीतर रखा पेट्रोलियम, केमिकल और अन्य उत्पाद पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

डीएसपी जितेश जिंदल ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।