अमित शाह बोले– NSG को 6 जोन में बांटा जाएगा, हेडक्वार्टर रहेगा मानेसर

गुरुग्राम के मानेसर में गृह मंत्री अमित शाह ने NSG के 41वें स्थापना दिवस पर कहा कि NSG को 6 जोन में बांटा जाएगा। उन्होंने ब्लैक कैट स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास किया और कहा कि स्टेट पुलिस को भी एनएसजी जैसी ट्रेनिंग दी जाएगी।

अमित शाह बोले– NSG को 6 जोन में बांटा जाएगा, हेडक्वार्टर रहेगा मानेसर

अमित शाह बोले NSG को 6 जोन में बांटा जाएगा
गुरुग्राम में ब्लैक कैट स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास
स्टेट पुलिस को भी NSG जैसी ट्रेनिंग दी जाएगी



हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर स्थित NSG मुख्यालय में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के 41वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर बड़े बदलावों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि NSG को देशभर में 6 जोन में विभाजित किया जाएगा, जबकि इसका हेडक्वार्टर मानेसर में ही रहेगा। शाह ने कहा कि यह ढांचा एनएसजी की तेज प्रतिक्रिया क्षमता को और मजबूत करेगा।

अमित शाह ने इस मौके पर ब्लैक कैट स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर (SOTC) का भी शिलान्यास किया। इस ट्रेनिंग सेंटर को 141 करोड़ रुपये की लागत से 8 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। यह केंद्र आधुनिक तकनीकों, सिमुलेशन बेस्ड ट्रेनिंग और विशेष अभियानों के लिए उन्नत संसाधनों से लैस होगा। शाह ने कहा कि यहां स्टेट पुलिस को भी एनएसजी जैसी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे राज्य स्तर पर एंटी-टेरर यूनिट्स को मज़बूती मिलेगी।

अपने संबोधन में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनएसजी ने पिछले चार दशकों में आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा, “देश के हर नागरिक को गर्व है कि हमारी सुरक्षा एनएसजी जैसे वीर जवानों के हाथों में है। जहां भी आतंकवादी हमला हुआ, एनएसजी ने तुरंत जाकर दुश्मन का खात्मा किया।”

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई है। उन्होंने एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब ऐसा देश है जो हमले का जवाब उसी भाषा में देने की क्षमता रखता है। शाह ने कहा कि आतंकवादी अब दुनिया में कहीं भी छिप नहीं पाएंगे, भारत सरकार उन्हें ढूंढकर सजा दिलाएगी।

उन्होंने कहा कि NSG का पुनर्गठन केवल सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि “नई पीढ़ी को प्रेरित करने” के लिए भी जरूरी है। गृह मंत्री ने कहा कि जल्द ही अयोध्या में NSG का नया सेंटर भी बनाया जाएगा, ताकि देश के हर क्षेत्र में समान क्षमता विकसित की जा सके।

मानेसर में समारोह के दौरान अमित शाह ने NSG की स्मारिका का विमोचन किया और जवानों द्वारा प्रस्तुत एरियल एक्सरसाइज और पैराग्लाइडिंग डेमो का अवलोकन किया।