आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, पहली बार स्क्रीन पे साथ दिखेंगे तीनो खान

आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का ट्रेलर जारी। ट्रेलर में शाहरुख खान, आमिर खान, दिशा पाटनी समेत कई बॉलीवुड सितारे नजर आए। सीरीज 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, पहली बार स्क्रीन पे साथ दिखेंगे तीनो खान

➤ शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का ट्रेलर रिलीज
➤ ट्रेलर में आमिर खान, दिशा पाटनी, बादशाह समेत कई बॉलीवुड सितारे नजर आए
➤ सीरीज 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, आर्यन डायरेक्शन में कर रहे हैं डेब्यू

मुंबई, 09 सितंबर 2025। बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपने करियर की शुरुआत 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' नामक वेब सीरीज से की है। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों की झलक देखने को मिली। ट्रेलर में शाहरुख खान ने खुद दमदार रोल निभाया है। आर्यन ने कास्टिंग के मामले में आधी बॉलीवुड इंडस्ट्री को अपने साथ जोड़ लिया है। आमिर खान, बादशाह और दिशा पाटनी समेत कई स्टार्स ट्रेलर में नजर आए।

ट्रेलर की कहानी की शुरुआत आसमान सिंह (लक्ष्य) से होती है, जो बड़े पर्दे पर नाम कमाने का सपना देखता है। सीरीज में राघव जुयाल ने उनके दोस्त परवेज का किरदार निभाया है, जो हर कदम पर उनका साथ देता है। आसमान सिंह के चाचा उन पर भरोसा जताते हैं कि एक दिन वह अपने सपने को सच करेंगे। जद्दोजहद के बाद आसमान ग्लैमर की दुनिया में प्रवेश करता है और इंडस्ट्री की असली हकीकत से रूबरू होता है।

सीरीज की स्टार कास्ट की बात करें तो सहर बंबा बॉबी देओल की बेटी का किरदार निभा रही हैं। शाहरुख खान का प्रदर्शन ट्रेलर में जबरदस्त अंदाज में दिखा। बादशाह को रिंग में मनोज पाहवा के साथ भिड़ते हुए देखा गया। इसके अलावा अर्जुन कपूर, करण जौहर, दिशा पाटनी, विजयंत कोहली, मनीष चौधरी, रजत बेदी और गौतमी कपूर भी सीरीज में नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान खान और रणवीर सिंह का भी कैमियो देखने को मिलेगा।

'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में आर्यन खान डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं और यह सीरीज 18 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस प्रोजेक्ट को शाहरुख खान और गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।