बिहार में NDA की तूफानी जीत: 202 सीटें, तेजप्रताप हारे, तेजस्वी विजयी

Bihar election results, NDA victory, Tejpratap loses, Tejashwi wins, JDU BJP seats, Bihar politics

बिहार में NDA की तूफानी जीत: 202 सीटें, तेजप्रताप हारे, तेजस्वी विजयी
  • बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत, 202 सीटें पार
  • तेजप्रताप यादव महुआ से हारे, JJD बोली—तेजस्वी फेलस्वी
  • PM मोदी ने कहा—ये सुशासन और एकता की जीत

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। 243 में से 202 सीटों पर NDA ने बढ़त और जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। वहीं महागठबंधन 37 सीटों पर सिमटता दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर इसे सुशासन और विश्वास की जीत बताया है।

NDA को 2020 के मुकाबले 70 से ज्यादा सीटों का लाभ मिला है, जबकि महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हुआ है। जीत की रफ्तार के बीच सम्राट चौधरी और ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। JDU, जो 2020 में 43 सीटों पर सिमट गई थी, इस बार 80+ सीटों पर जीत की ओर है। वहीं BJP 90 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

बड़े चेहरों में राघोपुर से तेजस्वी यादव करीब 12 हजार वोटों से जीत गए हैं। हालांकि तेजप्रताप यादव महुआ से चुनाव हार गए। उनकी पार्टी JJD ने फेसबुक पर पोस्ट किया— “तेजस्वी फेलस्वी हो गया। RJD को जयचंदों ने खोखला कर दिया। मोदी विश्व के सबसे मजबूत नेता हैं। NDA को उसकी एकता ने जिताया।”  बड़े चेहरों में राघोपुर से तेजस्वी यादव करीब 12 हजार वोटों से जीत गए हैं। तेजप्रताप यादव महुआ से चुनाव हार गए हैं। उनकी पार्टी JJD ने हार के बाद फेसबुक पर पोस्ट किया है। इसमें लिखा है- तेजस्वी फेलस्वी हो गया। RJD को जयचंदों ने खोखला कर दिया। मोदी विश्व के मजबूत नेता हैं। NDA को उसकी एकता ने जिताया।महागठबंधन में राजद के खाते में 26, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर जीत की ओर है। PK की पार्टी जन सुराज और VIP का खाता भी नहीं खुला है। निर्दलीय समेत अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

महागठबंधन में राजद 26 सीटें, कांग्रेस 6 सीटें हासिल करती दिख रही है। PK की जन सुराज और VIP पार्टी का खाता नहीं खुला। अन्य 3 सीटों पर निर्दलीय और छोटे दल बढ़त में हैं।

लालू यादव का भेष लिए जदयू समर्थक, तीर से लालटेन को तोड़ते हुए

काउंटिंग के दौरान कई बड़े नेता पीछे या आगे होते दिखे। छपरा से भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव हार गए। दानापुर से RJD प्रत्याशी रीतलाल यादव भी पीछे रहे। वहीं अलीनगर से भोजपुरी सिंगर और BJP प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने जीत हासिल की। दरभंगा की सभी 10 सीटों पर NDA ने जीत दर्ज की है। JDU और BJP दोनों को यहां बड़ी बढ़त मिली।

JDU दफ्तर के बाहर जीत का जश्न झूमती महिला कार्यकर्ता

पीएम मोदी ने बिहार चुनाव को लेकर दी पहली प्रतिक्रिया

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर बिहार चुनाव के नतीजों पर लिखा कि 'सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।'



'मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं!'