चंडीगढ़ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, 12 गोलियां मारी जिम के बाहर मर्डर

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह की दिनदहाड़े 12 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गैंगस्टर लक्की पटियाल ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चंडीगढ़ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, 12 गोलियां मारी  जिम के बाहर मर्डर

जिम से निकलते ही प्रॉपर्टी डीलर पर 12 राउंड फायरिंग
गैंगस्टर लक्की पटियाल ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
धमकियां मिलने के बावजूद नहीं मिली सुरक्षा, PGI पहुंचने से पहले मौत


चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक प्रॉपर्टी डीलर को जिम से निकलते ही बाइक सवार हमलावरों ने निशाना बनाया और उस पर ताबड़तोड़ 12 राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगते ही युवक अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर ही लुढ़क गया। साथी उसे तुरंत PGI लेकर रवाना हुए, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान चरणप्रीत सिंह (31) निवासी गांव कुब्बाहेड़ी (मुल्लांपुर) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वह दोपहर करीब 12:04 बजे जिम से बाहर निकला और 12:15 पर अपनी गाड़ी स्टार्ट की। ठीक एक मिनट बाद 12:16 पर हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। हमलावर बाइक पर आए थे और दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। वारदात के बाद आरोपी रॉन्ग साइड से भागते हुए सेक्टर-8 की ओर निकले और फिर मोहाली की तरफ फरार हो गए।

चंडीगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर: जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर पर 12 राउंड फायरिंग,  मौके पर मौत - dainiktribuneonline.com

हमलावरों ने बेहद करीब से फायरिंग की, जिससे चरणप्रीत के पेट, छाती और बाजू पर गोलियां लगीं। मौके से पुलिस को 12 खाली खोल बरामद हुए हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। यह पूरी घटना शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई, जहां से चंडीगढ़ प्रशासन और SSP कार्यालय महज कुछ मिनट की दूरी पर हैं।

इस हत्याकांड के कुछ ही समय बाद गैंगस्टर लक्की पटियाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वारदात की जिम्मेदारी ली। उसने दावा किया कि मृतक उनके विरोधियों को जानकारी देता था और फिरौती के मामलों में शामिल था। पोस्ट में यह भी लिखा गया कि उसे पहले चेतावनी दी गई थी, लेकिन वह नहीं माना, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। साथ ही उसने भविष्य में भी विरोधियों को निशाना बनाने की धमकी दी है।

मोहाली के कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह ने बताया कि चरणप्रीत को पहले भी धमकी भरे फोन कॉल आ चुके थे और उसने पुलिस में शिकायत भी दी थी। बावजूद इसके उसे कोई सुरक्षा नहीं दी गई। मृतक का हथियार लाइसेंस भी लंबित था। चरणप्रीत रियल एस्टेट का कारोबार करता था और डेढ़ साल पहले ही उसने अपना ऑफिस खोला था।Chandigarh Firing on a youth

ऑटो चालक राजेश के अनुसार, उसने सेक्टर-18 के पास देखा कि दो युवक हेलमेट पहने बाइक पर थे और उन्होंने गाड़ी में बैठ रहे युवक पर लगातार फायरिंग की। यह पूरी घटना करीब 7 मिनट तक चली, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए।

यूट्यूबर नरेश खरड़ वाला ने बताया कि चरणप्रीत उसका घर बनवा रहा था और जल्द ही गृह प्रवेश होना था। परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है। पिता संत सिंह सेना से रिटायर हैं। बेटे की हत्या के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की मूवमेंट और भागने के रास्तों की जानकारी जुटा ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।