अमेरिका भेजने का झांसा देकर सोनीपत के किसान से 60 लाख की ठगी
सोनीपत के गोहाना में किसान देवेंद्र से भतीजे को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 60 लाख की ठगी। राहुल को 6 देशों में घुमाया, लीबिया से लौटकर खुली सच्चाई। 9 ठगों पर मामला दर्ज।
-
अमेरिका भेजने का झांसा देकर किसान से 60 लाख की ठगी
-
9 ठगों ने पढ़ाई के नाम पर कराया देशों का चक्कर
-
लीबिया से लौटा भतीजा, खुला फर्जी रैकेट
सोनीपत के गोहाना में एक किसान की मेहनत की कमाई पर ठगों ने बड़ा झांसा देकर पानी फेर दिया। गांव मुड़लाना निवासी देवेंद्र के भतीजे राहुल को अमेरिका पढ़ाई के लिए भेजने का सपना दिखाकर ठगों ने करीब 60 लाख रुपए ऐंठ लिए।
शिकायत के अनुसार करनाल निवासी कुछ लोगों ने खुद को विदेश भेजने वाला एजेंट बताया और राहुल को डंकी रूट पर अमेरिका पहुँचाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद राहुल को 5 से 6 देशों की यात्रा करवाकर घुमाते रहे।
लीबिया पहुंचने के बाद हालात खराब हुए और किसी तरह राहुल वापस भारत लौट आया। घर लौटते ही उसने परिजनों को पूरी सच्चाई बताई, जिसके बाद किसान देवेंद्र ने सोनीपत सदर गोहाना थाने में शिकायत दी।
पुलिस ने महिलाओं सहित करीब 9 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किसान का कहना है कि वह सोनीपत पुलिस से लेकर मुख्यमंत्री तक न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि पढ़ाई के भविष्य पर इतना बड़ा धोखा मिलेगा। मामला अब जिले में चर्चा का विषय बना है।
Author1