हरियाणा पुलिस ASI ने थाना में ERV ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली...

हरियाणा पुलिस ASI ने थाना में ERV ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली...

हरियाणा पुलिस ASI ने थाना में ERV ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली...

रोहतक में EASI ने सरकारी पिस्टल से खुद को मारी गोली
गंभीर हालत में PGI रोहतक में भर्ती, इलाज जारी
कलानौर थाना में ERV ड्यूटी के दौरान हुई घटना


हरियाणा के रोहतक जिले से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां कलानौर थाना में तैनात EASI कुलदीप ने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और तुरंत घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, कुलदीप की ड्यूटी ERV-594 पर लगी हुई थी और वह कलानौर थाने में मौजूद था। बताया जा रहा है कि वह खाना खाने के लिए नीचे आया था। इसी दौरान वह एक तरफ गया और वहीं पर उसने खुद को गोली मार ली। घटना अचानक हुई, जिससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए।

घटना के तुरंत बाद कलानौर थाना पुलिस ने बिना देर किए घायल कुलदीप को PGI रोहतक के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है

घायल EASI कुलदीप मूल रूप से झज्जर जिले के डीघल गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह रोहतक के कमला नगर झज्जर चुंगी क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस विभाग द्वारा मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक तौर पर यह मामला व्यक्तिगत या मानसिक कारणों से जुड़ा हो सकता है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। साथ ही, परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर से पुलिस कर्मियों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव और तनाव को लेकर सवाल खड़े करती है। फिलहाल सभी की नजरें कुलदीप की हालत पर टिकी हुई हैं और उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।