हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल का दूसरा दिन, भिवानी-हिसार में धारा 163 लागू

हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल का दूसरा दिन। भिवानी-हिसार में धारा 163 लागू, पंचकूला में मंत्री के काफिले में बिना डॉक्टर एंबुलेंस भेजी गई। मरीजों की मुश्किलें बढ़ी।

हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल का दूसरा दिन, भिवानी-हिसार में धारा 163 लागू
  • हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल का दूसरा दिन

  • भिवानी-हिसार में धारा 163 लागू, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

  • पंचकूला में मंत्री के काफिले में बिना डॉक्टर एंबुलेंस, सिस्टम पर सवाल



हरियाणा में डायरेक्ट एसएमओ भर्ती, एसीपी और अन्य मांगों को लेकर सरकारी डॉक्टरों की दो दिन की हड़ताल सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कई जिलों में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं और सुबह से ही मरीज ओपीडी के बाहर लंबी कतारों में परेशान नजर आए। पंचकूला, सोनीपत और बहादुरगढ़ में स्थिति सबसे गंभीर रही, जबकि यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल में हालात सामान्य रहे।

भिवानी और हिसार में अव्यवस्था और भीड़ की आशंका के चलते धारा 163 लागू कर दी गई। प्रशासन ने अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन, नारेबाजी और भीड़ जुटाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हिसार में डीसी के निरीक्षण के बाद सेवाओं को सामान्य बताया गया क्योंकि मेडिकल कॉलेज, वैकल्पिक स्टाफ और PG स्टूडेंट्स ओपीडी और इमरजेंसी चला रहे हैं।

उधर झज्जर में हड़ताल के बीच इमरजेंसी में पहुंची एक महिला का जीवन समय पर उपचार देकर बचाया गया। डॉक्टरों ने कहा कि प्राथमिक सहायता में देरी घातक हो सकती थी।

सबसे चौंकाने वाला मामला पंचकूला में सामने आया, जहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के काफिले में भेजी गई एंबुलेंस में डॉक्टर मौजूद ही नहीं था। इस घटना ने प्रशासनिक तैयारी और स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर कमियों को उजागर कर दिया है।

एचसीएमएस एसोसिएशन ने दोहराया है कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ध्वस्त होने की आशंका है।