हरियाणा में ट्रक में पीछे से घुसी कार, 152D एक्सप्रेसवे पर तीन लोगों की मौ*त
रोहतक के 152D एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से टकराने से कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान नारनौल निवासी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रोहतक के 152D एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार, तीन की मौत
नारनौल जा रही टाटा गाड़ी सुबह 5 बजे हादसे का शिकार हुई
एक मृतक की पहचान हुई, दो अन्य की शिनाख्त में जुटी पुलिस
हरियाणा के रोहतक जिले में 152D एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कलानौर क्षेत्र के पास तेज रफ्तार टाटा गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक की पहचान मनोज कुमार जैन, पुत्र सुभाष चंद्र जैन, निवासी रामकरण दास कॉलोनी, नारनौल के रूप में हुई है। जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टाटा गाड़ी अंबाला से नारनौल की ओर जा रही थी। सुबह करीब 5 बजे गांव खैरड़ी के पास 152D एक्सप्रेसवे पर गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से पीछे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही जान चली गई।
पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक चालक और अन्य संबंधित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पोस्टमॉर्टम और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
pooja