हरियाणा में बनेगी देश की पहली ड्रोन सिटी, 23 बड़ी कंपनियां तैयार करेंगी एयरक्राफ्ट ड्रोन , बढ़ेगा रोजगार

हरियाणा के हिसार जिले में खुली पहली ड्रोन सिटी, 23 बड़ी कंपनियां बनाएंगी आधुनिक ड्रोन, 500 SC युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण और रोजगार का मौका मिलेगा

हरियाणा में बनेगी देश की पहली ड्रोन सिटी, 23 बड़ी कंपनियां तैयार करेंगी एयरक्राफ्ट ड्रोन , बढ़ेगा रोजगार

हरियाणा में खुली देश की पहली ड्रोन सिटी
500 SC युवाओं को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण और स्वरोजगार
23 बड़ी कंपनियां अब हिसार के सिसाय गांव में आधुनिक ड्रोन बनाएंगी

हरियाणा के हिसार जिले के सिसाय गांव में आज भव्य उद्घाटन हुआ। देश की पहली “ड्रोन सिटी” 11.5 एकड़ में बनकर तैयार है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य सिर्फ आधुनिक ड्रोन बनाना नहीं है, बल्कि राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर खोलना भी है।

इस मेगा प्रोजेक्ट में कुल 80 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। सरकार ने 58.51 करोड़ रुपये का इंसेंटिव अपनी उद्यम एवं रोजगार नीति-2020 के तहत दिया। 23 इंडस्ट्रियल शेड्स में देश की बड़ी कंपनियां अब अपने एयरक्राफ्ट ड्रोन तैयार, टेस्ट और असेंबल करेंगी।

ड्रोन सिटी में सिर्फ कृषि ड्रोन नहीं, बल्कि लॉजिस्टिक, सर्विलांस और एडवांस UAV सिस्टम भी तैयार किए जाएंगे। इसके लिए विशेष R&D लैब्स और टेस्टिंग जोन बनाए गए हैं।

इस प्रोजेक्ट से 800 से ज्यादा युवाओं को नौकरी और स्वरोजगार का मौका मिलेगा। खासतौर पर 500 SC युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण देकर उन्हें ड्रोन पायलट, तकनीशियन और उद्यमी बनाया जाएगा। ये युवा अब खेतों में ड्रोन उड़ाकर पैसा कमाएंगे और उद्योग जगत में अपनी पहचान बनाएंगे।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने किया। इस अवसर पर पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सहित सरकार और उद्योग जगत के कई दिग्गज मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस प्रोजेक्ट की आधारशिला 8 सितंबर 2025 को रखी थी, और अब यह हकीकत बनकर सामने आ गई है।

यह ड्रोन सिटी हरियाणा और देश के एयरोस्पेस और एग्री-टेक्नोलॉजी क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने जा रही है।