हरियाणा में बढ़ी भीषण गर्मी, 7 शहरों का तापमान 40 डिग्री पार

हरियाणा के 7 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सिरसा सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने लोगों और किसानों के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हरियाणा में बढ़ी भीषण गर्मी, 7 शहरों का तापमान 40 डिग्री पार

हरियाणा के 7 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा

सिरसा 42 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा

मौसम विभाग ने किसानों और पशुपालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी

हरियाणा में गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 7 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज

हिसार में दिन और रात का तापमान सामान्य बना हुआ है। - Dainik Bhaskar किया गया। सबसे अधिक गर्मी सिरसा में रही, जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में एक दिन के भीतर 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है, लेकिन दोपहर के समय गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश में जिन शहरों का तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया, उनमें सिरसा 42 डिग्री, नारनौल 41.5 डिग्री, नूंह 41.4 डिग्री, हिसार 40.9 डिग्री, जींद 40.6 डिग्री, गुरुग्राम 40.6 डिग्री और रोहतक 40 डिग्री सेल्सियस शामिल रहे। वहीं करनाल, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी और पलवल समेत कई जिलों में तापमान 39 डिग्री के आसपास बना रहा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी गई है।

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र ने किसानों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। किसानों को अगले दो-तीन दिन तक मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। केंद्र ने फिलहाल कपास की बुवाई टालने, पकी हुई गेहूं और जौ की फसल की जल्द कटाई और थ्रेशिंग करने तथा भूसे को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है।

इसके अलावा सब्जी उत्पादकों को फिलहाल सिंचाई रोकने और तैयार फसल की कटाई करने को कहा गया है। वहीं पशुपालकों को तेज हवा और बारिश के दौरान पशुओं को शेड में रखने और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में जहां गर्मी लगातार बढ़ रही है, वहीं रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा करनाल में 22.2 डिग्री और हिसार में 23.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।