हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जारी, 89.6% पास, वेबसाइट डाउन
हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही HBSE वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक बढ़ गया, जिससे छात्रों को रिजल्ट देखने में परेशानी हो रही है।
हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया, वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक
रिजल्ट चेक करते समय छात्रों को ‘Please Try After Some Time’ मैसेज मिला
इस बार 2.78 लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने बुधवार 14 मई को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला, जिसके चलते कई छात्रों को वेबसाइट ओपन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
रिजल्ट देखने के दौरान वेबसाइट पर “Please Try After Some Time” का मैसेज दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में छात्र एक साथ रिजल्ट चेक करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी वजह से सर्वर पर लोड बढ़ गया है।
छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर दिए गए एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद छात्रों को एग्जाम टाइप (रेगुलर या प्राइवेट), रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। सभी डिटेल भरने के बाद सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। छात्र उसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि इस बार प्रदेशभर में 2 लाख 78 हजार 334 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी है। रिजल्ट तैयार करने में बोर्ड का पूरा स्टाफ लगातार जुटा रहा।
उन्होंने कहा कि 12वीं के छात्रों को कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रिजल्ट की जल्दी जरूरत होती है। इसी वजह से 12वीं का परिणाम पहले जारी किया गया और उसके बाद 10वीं का रिजल्ट घोषित किया गया।
पिछले साल हरियाणा बोर्ड ने 17 मई को 10वीं का रिजल्ट जारी किया था। उस दौरान रेगुलर छात्रों का पास प्रतिशत 92.49 फीसदी और प्राइवेट छात्रों का रिजल्ट 73.08 फीसदी रहा था।
वहीं वर्ष 2021 में कोविड महामारी के दौरान बोर्ड ने सभी छात्रों को पास घोषित किया था।
इससे पहले हरियाणा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। इस साल 12वीं का कुल रिजल्ट 84.67 फीसदी रहा। परीक्षा में कुल 2 लाख 42 हजार 856 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2 लाख 5 हजार 618 छात्र पास हुए।
12वीं के रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 87.97 फीसदी और लड़कों का 81.45 फीसदी दर्ज किया गया।
रेवाड़ी की दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं उदिता 498 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। जींद की योगिता और मुस्कान ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
pooja