हिमाचनल के डिप्टी CM की बेटी आस्था बनीं हरियाणा की बहू, IAS सचिन बने हमसफर

हिमाचल के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था ने गुरुग्राम के IAS सचिन शर्मा से ऊना में शादी की। समारोह में कई बड़े नेता, मंत्री और अफसर शामिल हुए।

हिमाचनल के डिप्टी CM की बेटी आस्था बनीं हरियाणा की बहू, IAS सचिन बने हमसफर
  • डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था ने IAS सचिन शर्मा संग सात फेरे लिए

  • ऊना के गुलमोहर ग्रैंड होटल में शादी, कई दिग्गज नेताओं व अफसरों की मौजूदगी

  • आस्था असिस्टेंट प्रोफेसर और स्टेट जूनियर ब्रॉन्ज मेडलिस्ट, सचिन हिमाचल कैडर के IAS



हिमाचल प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री अब हरियाणा की बहू बन गई हैं। शनिवार को उन्होंने गुरुग्राम के रहने वाले IAS सचिन शर्मा के साथ सात फेरे लिए। शादी समारोह ऊना में धर्मशाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बहडाला स्थित गुलमोहर ग्रैंड होटल में संपन्न हुआ। शादी में प्रदेश और देश के कई राजनीतिक, प्रशासनिक और उद्योग जगत के दिग्गज शामिल हुए।

शादी के बंधन में बंधे आईएएस सचिन और डॉ. आस्था अग्निहोत्री।

शादी के कार्यक्रम के लिए होटल में दिनभर रौनक बनी रही। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस इंचार्ज रजनी पाटिल, सीनियर नेता राजीव शुक्ला दोपहर में ही समारोह स्थल पहुंच गए थे। शाम होते-होते पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, साथ ही सुक्खू मंत्रिमंडल के कई मंत्री, विधायक, IAS अधिकारी और उद्योगपति भी शादी में पहुंचे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत करते हुए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री।

इससे पहले शुक्रवार शाम ऊना में हल्दी की रस्म हुई, जबकि रात को संगीत का आयोजन रखा गया। संगीत में आस्था और सचिन ने जमकर डांस किया, जिसका माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा।

बारात लेकर ऊना पहुंचे गुरुग्राम के IAS सचिन।

दूल्हा सचिन शर्मा गुरुग्राम के जहाजगढ़ गांव के रहने वाले हैं और हिमाचल कैडर के IAS अधिकारी हैं। फिलहाल वे ऊना जिले के अंब में SDM पद पर तैनात हैं।

डॉ. आस्था अग्निहोत्री की बेटी की शादी में पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डालते हुए।

वहीं दुल्हन आस्था अग्निहोत्री शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (HPU) में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह पढ़ाई के साथ खेल में भी आगे रही हैं और शूटिंग में स्टेट जूनियर ब्रॉन्ज मेडलिस्ट रह चुकी हैं। उन्हें इंग्लैंड में ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।