भारत के लाल का कमाल: IIT हैदराबाद के छात्र ने रचा इतिहास, नीदरलैंड की कंपनी ने दिया 2.5 करोड़ का पैकेज

IIT हैदराबाद के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) के अंतिम वर्ष के छात्र एडवर्ड नाथन वर्गीज ने प्लेसमेंट सीजन 2025-26 में इतिहास रच दिया है। एडवर्ड को नीदरलैंड स्थित वैश्विक ट्रेडिंग दिग्गज ऑप्टिवर (Optiver) ने 2.5 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज (CTC) ऑफर किया है।

भारत के लाल का कमाल:  IIT हैदराबाद के छात्र ने रचा इतिहास, नीदरलैंड की कंपनी ने दिया 2.5 करोड़ का पैकेज

➤IIT हैदराबाद के छात्र एडवर्ड नाथन वर्गीज को मिला 2.5 करोड़ का पैकेज

➤ नीदरलैंड की ग्लोबल ट्रेडिंग फर्म 'ऑप्टिवर' (Optiver) ने दिया मेगा ऑफर

➤ संस्थान के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा प्लेसमेंट रिकॉर्ड बना


IIT हैदराबाद के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) के अंतिम वर्ष के छात्र एडवर्ड नाथन वर्गीज ने प्लेसमेंट सीजन 2025-26 में इतिहास रच दिया है। एडवर्ड को नीदरलैंड स्थित वैश्विक ट्रेडिंग दिग्गज ऑप्टिवर (Optiver) ने 2.5 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज (CTC) ऑफर किया है। संस्थान की स्थापना (2008) के बाद से यह किसी भी छात्र को मिलने वाला अब तक का सबसे अधिक वेतन है।

21 वर्षीय एडवर्ड हैदराबाद के ही रहने वाले हैं और उनके माता-पिता दोनों इंजीनियर हैं। उन्होंने ऑप्टिवर में दो महीने की इंटर्नशिप की थी, जिसके बाद उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी ने उन्हें प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) दिया। एडवर्ड आगामी जुलाई से नीदरलैंड कार्यालय में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्यभार संभालेंगे।

अपनी सफलता का श्रेय देते हुए एडवर्ड ने बताया कि वह कॉलेज के पहले वर्ष से ही कंप्रिटिटिव प्रोग्रामिंग में सक्रिय थे और देश के टॉप 100 प्रोग्रामर्स में शामिल रहे हैं। इस साल IIT हैदराबाद के प्लेसमेंट में जबरदस्त उछाल देखा गया है। संस्थान का औसत पैकेज (Average Package) भी 2024 के 20.8 लाख रुपये से बढ़कर अब 36.2 लाख रुपये तक पहुंच गया है, जो करीब 75% की वृद्धि दर्शाता है। एडवर्ड के अलावा एक अन्य CSE छात्र को भी 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है।