हरियाणा में BJP सरकार बनने के जिम्मेदार बापू-बेटा, अब JJP का नाम तक लेने वाला कोई नहीं: अभय चौटाला
रोहतक की नई अनाज मंडी में 25 सितम्बर को इनेलो की प्रदेश स्तरीय रैली हो रही है। अर्जुन चौटाला बोले- सरकारी स्कूल बंद हो रहे, ठेके खुल रहे
➤ हरियाणा में स्वर्गीय पूर्व डिप्टी पीएम ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती पर इनेलो ने सम्मान दिवस समारोह आयोजित किया
➤ रैली में पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल, अभय चौटाला, संपत सिंह समेत कई नेता और अंतर्राष्ट्रीय अतिथि मौजूद रहे
➤ अभय चौटाला ने BJP, कांग्रेस और JJP पर तंज कसते हुए इनेलो सरकार बनने पर किए जाने वाले तीन काम बताए
पूर्व डिप्टी प्रधानमंत्री स्वर्गीय ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती पर गुरुवार को इनेलो ने सम्मान दिवस समारोह आयोजित किया। रैली का नाम "रैला" रखा गया और इसमें हरियाणा के साथ-साथ जम्मू, पंजाब, दिल्ली, तेलंगाना और लंदन से कार्यकर्ता और नेता पहुंचे।
कार्यक्रम में विशेष तौर पर पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल, कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रोफेसर संपत सिंह और अभय चौटाला पर सबकी नजर रही। मंच पर अर्जुन चौटाला, कांता चौटाला, विधायक आदित्य चौटाला, तेलंगाना से पूर्व सांसद कविता, लंदन से काउंसलर रोहित अहलावत और जम्मू के डिप्टी CM सुरेंद्र भी मौजूद रहे।
पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने मंच से कहा कि BJP और कांग्रेस कभी गरीबों और किसानों की सेवा नहीं कर सकती, वे केवल राजनीति करती हैं। उन्होंने हरियाणा की जनता से इनेलो सरकार बनाने की अपील की। वहीं, पूर्व मंत्री संपत सिंह ने कहा कि उन्हें राजनीति में ताऊ देवीलाल ही लाए थे और अभय चौटाला ने रोहतक में बड़े साहस के साथ यह आयोजन किया।
अभय चौटाला ने अपने संबोधन में BJP, कांग्रेस और भाई की पार्टी JJP पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में JJP का नाम तक लेने वाला कोई नहीं है। साथ ही इनेलो सरकार बनने पर तीन मुख्य काम पहली कलम से करने की बात कही। अभय ने कहा कि हरियाणा में BJP सरकार बनने के लिए जिम्मेदार भूपेंद्र-दीपेंद्र हुड्डा हैं।वहीं, पूर्व मंत्री संपत सिंह ने कहा कि मुझे राजनीति में देवीलाल ही लाए थे। साथ ही कहा कि अभय चौटाला ने रोहतक में ये आयोजन कर बड़ा साहस दिखाया है।
कार्यक्रम में हिसार के पूर्व AAP जिला अध्यक्ष दलवीर किरमारा भी इनेलो में शामिल हुए। रैली में महिलाओं की विशेष मौजूदगी रही, अधिकतर महिलाएं हरी चुनरी पहनकर देवीलाल के गीतों पर नाचीं और उत्साह बढ़ाया।
#WatchLive : रैली नहीं रैला दिया नाम, चौधरी देवीलाल जयंती पर इनेलो की सियासी धमक, मंच पर गरजे दिग्गजों ने कह डाली ये बड़ी बातें....
➤ इनेलो ने रोहतक में सम्मान दिवस समारोह और रैली ‘रैला’ आयोजित की
➤ मंच पर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, चौटाला परिवार और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति
➤ महिलाएं और युवा देवीलाल के गीतों पर नाचकर उत्साहित, पार्टी की राजनीतिक ताकत दिखाने का प्रयास
➤ पूर्व AAP जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा ने इनेलो जॉइन किया, पार्टी में शामिल होने का राजनीतिक संदेश
हरियाणा की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम है। रोहतक की नई अनाज मंडी में चौधरी देवी लाल की जयंति पर इनेलो की प्रदेश स्तरीय रैली आयोजित की जा रही है। इसे रैला का नाम दिया गया है। भारी संख्या में लोग इस समारोह में शिरकत करने पहुंचे हैं। कार्यक्रम में प्रदेशभर और आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंच पर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी राजनीतिक महत्त्व को बढ़ाएगी । मंच पर चौटाला परिवार के सदस्य – अभय चौटाला की पत्नी कांता चौटाला, सुनैना चौटाला और अर्जुन चौटाला भी मौजूद रहे।
अर्जुन चौटाला बोले- सरकारी स्कूल बंद हो रहे, ठेके खुल रहे
अर्जुन चौटाला ने कहा कि ये सरकार अहमदाबाद को खेल राजधानी बनाने की बात कह रही है। जबकि सच्चाई ये है कि सबसे ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा के हैं, सबसे ज्यादा मेडल हम हरियाणा वाले लाते हैं। इसलिए खेल राजधानी कही और नहीं, बल्कि हरियाणा को बनाया जाना चाहिए।
रोहतक को बनाया जाना चाहिए। ये सरकार वन नेशन, वन इलेक्शन की बात कर रही है। जबकि बात वन नेशन वन एजुकेशन की जानी चाहिए। लेकिन अफसोस की बात है कि इस सरकार में सरकारी स्कूल तो बंद हो रहे हैं, जबकि सरकारी ठेके खुलते जा रहे हैं।
कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं ने देवीलाल के गीतों पर नृत्य कर माहौल को जोशीला बनाया। कार्यक्रम स्थल पर विशाल पंडाल, वीआईपी पार्किंग, कूलर-पंखों की व्यवस्था और कार्यकर्ताओं तक संदेश पहुँचाने के लिए 10 बड़ी LED स्क्रीन लगाई गईं।
इस रैली का मकसद केवल देवीलाल की जयंती का सम्मान नहीं बल्कि इनेलो की राजनीतिक ताकत और क्षेत्रीय पकड़ को दिखाना भी है। इस रैली के माध्यम से पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि वह हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।
विशेष रूप से हिसार के पूर्व AAP जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा का इनेलो जॉइन करना पार्टी की पैठ को और बढ़ावा देता है। राजनीतिक जानकार इसे आगामी विधानसभा चुनावों में इनेलो की रणनीति और गठबंधन संभावनाओं के संकेत के रूप में देख रहे हैं।
कार्यक्रम में मंच पर नेताओं की उपस्थिति, LED स्क्रीन और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था ने स्पष्ट कर दिया कि इनेलो इस रैली के माध्यम से राजनीतिक प्रदर्शन के साथ-साथ मीडिया और जनता का ध्यान खींचना चाहती है।
महिलाओं और युवाओं की भागीदारी इस रैली को सिर्फ़ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन भी बना रही है। पार्टी ने इस मौके पर अपने संगठन और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए सक्रिय रखने का संदेश भी दिया।
➤ 68x48 फीट का मंच तैयार, अभय चौटाला ने कुर्सियों की जगह गद्दों से बनाई नई परंपरा
➤ संजय दत्त का वीडियो संदेश और पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की मौजूदगी से बढ़ा रैली का राजनीतिक महत्व
हरियाणा की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम है। रोहतक की नई अनाज मंडी में 25 सितम्बर को होने वाली इनेलो की प्रदेश स्तरीय रैली को लेकर तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। यह रैली सिर्फ चौधरी देवीलाल की जयंती नहीं बल्कि आगामी चुनावों से पहले इनेलो की सियासी ताक़त का बड़ा प्रदर्शन मानी जा रही है।
रैली स्थल पर 68 फीट लंबा, 48 फीट चौड़ा और 5 फीट ऊँचा मंच बनाया गया है, जिसे रंग-बिरंगे फूलों और झंडों से सजाया गया है। इसके दोनों ओर 100×450 और 64×450 फीट के विशाल वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किए गए हैं। खास बात यह है कि इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने इस बार परंपरा बदलते हुए कुर्सियों की जगह गद्दों का इंतजाम कराया है, जिसे जनता से सीधे जुड़ने का राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।
रामपाल माजरा, अर्जुन चौटाला, कर्ण चौटाला सहित कई वरिष्ठ नेता पहले से ही रोहतक में डेरा डाले हुए हैं। मीडिया के लिए अलग प्लेटफॉर्म और जनता के लिए 10 बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं, ताकि दूर-दराज से आए लोग भी रैली का पूरा दृश्य देख सकें।
इस रैली का राजनीतिक महत्व बढ़ाने वाला पहलू है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप सिंह धनखड़ की संभावित मौजूदगी। अगर वे आते हैं तो इसे अभय चौटाला के लिए बड़ी सियासी उपलब्धि माना जाएगा। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह की शिरकत इस रैली को और ज्यादा चर्चित बना रही है।
इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का वीडियो भी सामने आया है जिसमें उन्होंने जनता से अपील की है कि बड़ी संख्या में रोहतक पहुँचकर चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि दें और अभय चौटाला का समर्थन करें।
रैली के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती, ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। वहीं संगठन की तरफ से युवा वालंटियर्स को जिम्मेदारी दी गई है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह रैली इनेलो के लिए अस्तित्व और असर की जाँच की बड़ी कसौटी है। यह भीड़ तय करेगी कि हरियाणा की राजनीति में चौटाला परिवार की पकड़ कितनी मजबूत है और विपक्ष में वह कितना दम रखता है।
Akhil Mahajan