जींद में पति ने कुल्हाड़ी से दो पत्नियों पर हमला, एक की मौत बच्चे और जमीन के विवाद में खून-खराबा
जींद के सफीदों क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी दो पत्नियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल है। घटना के पीछे जमीन और बच्चे को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
■ जींद में पति ने कुल्हाड़ी से दोनों पत्नियों पर किया हमला
■ पहली पत्नी की मौके पर मौत, दूसरी गंभीर घायल
■ जमीन और बच्चे को लेकर चल रहा था विवाद, आरोपी फरार
हरियाणा के जींद जिले के सफीदों क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने मामूली विवाद के बाद अपनी दोनों पत्नियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में पहली पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक, गांव बागडू कलां निवासी आरोपी सुरेश अपनी पहली पत्नी से बच्चे न होने के कारण अक्सर झगड़ा करता था। इसी विवाद के चलते उसने हाल ही में दूसरी शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि 2 मार्च को ही वह दूसरी पत्नी को घर लेकर आया था। इसके बाद परिवार में तनाव और बढ़ गया था।
बताया गया है कि बीते दिन भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेश ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी उठा ली और अपनी पहली पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। छाती और गर्दन पर किए गए हमलों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जब दूसरी पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले सफीदों के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतक महिला के भतीजे मुकेश के अनुसार, पहली पत्नी ने हाल ही में जमीन में हिस्सेदारी की मांग की थी, जिसके चलते विवाद और गहरा गया था। परिजनों का कहना है कि इसी विवाद के चलते आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज दिलबाग सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल पर पहली पत्नी मृत अवस्था में मिली, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल थी। पु
shubham 