आंखें, दिमाग और शरीर, सभी पर असर डालता है मोबाइल, पढ़ें
बच्चों में अत्यधिक स्क्रीन टाइम केवल आंखों को ही नहीं प्रभावित करता, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है। जानें स्क्रीन टाइम के नुकसान और बचाव के उपाय।
➤ बच्चों का अत्यधिक स्क्रीन टाइम आंखों और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक
➤ मानसिक और शारीरिक समस्याओं का खतरा बढ़ता है
➤ स्क्रीन टाइम कम करने और 20-20-20 नियम अपनाने की आवश्यकता
आजकल बच्चों में अत्यधिक स्क्रीन टाइम (मोबाइल, टीवी, लैपटॉप) का चलन बढ़ गया है जिससे केवल उनकी आंखों ही नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहने से बच्चों में अवसाद, चिंता, ध्यान की कमी (ADHD) और व्यवहार संबंधी समस्याएं देखने को मिल रही हैं।
आंखों पर प्रभाव: लगातार स्क्रीन पर नजर टिकाए रखने से थकान, जलन, सूखापन और मायोपिया की समस्या बढ़ सकती है। शोध बताते हैं कि प्रत्येक अतिरिक्त घंटे का स्क्रीन टाइम बच्चों में मायोपिया के जोखिम को 21% तक बढ़ा देता है।
मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य: लंबे समय तक स्क्रीन पर ध्यान केंद्रित करने से बच्चे मानसिक तनाव में रहते हैं। साथ ही, मोटापा, हृदय रोग और नींद संबंधी समस्या का खतरा भी बढ़ता है।
बचाव के उपाय:
-
बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम को 1-2 घंटे प्रति दिन तक सीमित करें
-
20-20-20 नियम अपनाएं: हर 20 मिनट में 20 फीट दूर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखें
-
रोज़ कम से कम 1 घंटे की शारीरिक गतिविधि करवाएं
-
घर में स्क्रीन-फ्री ज़ोन बनाएं
-
बच्चों के साथ नियम बनाएं और पालन करवाएं
इस प्रकार माता-पिता और शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों के डिजिटल आदतों पर नजर रखें और उनकी स्वस्थ मानसिक, शारीरिक और दृष्टि विकास सुनिश्चित करें।
Author1