समालखा में मनमोहन भढ़ाना ने व्यापारियों को जीएसटी कटौती की जानकारी दी
समालखा में विधायक मनमोहन भढ़ाना ने व्यापारियों को जीएसटी में कटौती के लाभ बताए। दिवाली पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जीएसटी घटाने से सेल बढ़ी और आम जनता को सीधा लाभ मिला।
➤ विधायक मनमोहन भढ़ाना ने व्यापारियों से जीएसटी घटाने के फायदे साझा किए
➤ दिवाली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी घटाकर आम जनता को दिया उपहार
➤ जीएसटी कटौती से सेल बढ़ी, व्यापारी और जनता दोनों खुश
अशोक शर्मा, समालखा
सोमवार को विधायक मनमोहन भढ़ाना ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से मिलकर जीएसटी में हुई कटौती के फायदे साझा किए। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने दिवाली के अवसर पर करों में कटौती कर देश की जनता को एक बड़ा उपहार दिया है।
विधायक भढ़ाना ने कहा कि जीएसटी में की गई भारी कटौती का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। इससे न केवल सेल बढ़ी है, बल्कि व्यापारियों और उपभोक्ताओं में भी संतोष और खुशी का माहौल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है और जीएसटी कटौती इसके तहत एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस मौके पर शहर के प्रमुख लोग और व्यापारी भी मौजूद रहे। शहरी मंडल अध्यक्ष रेखा गोयल, नरेश बंसल, पार्षद संजय गोयल, कप्तान छोकर, हरिओम वशिष्ठ, अनिल कालीरामना, विनोद वाल्मीकि, वाइस चेयरमैन सतपाल शर्मा, सुरेश झंडा, पार्षद राजेश ठाकुर, अंकित बंसल सहित अन्य कई व्यापारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
व्यापारियों ने जीएसटी कटौती को लेकर संतोष व्यक्त किया और कहा कि इससे न केवल व्यापार में तेजी आई है, बल्कि जनता को भी सीधे लाभ मिल रहा है। विधायक भढ़ाना ने कहा कि सरकार की यह नीति आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मददगार साबित होगी।
Akhil Mahajan