रामकथा के दौरान मासूम शर्मा और यूपी पुलिस में भिड़ंत, सिंगर के रिश्तेदार को मंच से घसीटा...

सहारनपुर में रामकथा कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और यूपी पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस ने उनके रिश्तेदार को मंच से उतारा, वीडियो वायरल हुआ।

रामकथा के दौरान मासूम शर्मा और यूपी पुलिस में भिड़ंत,  सिंगर के रिश्तेदार को मंच से घसीटा...

रामकथा में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और यूपी पुलिस में भिड़ंत

धरमू को मंच से उतारकर धक्के मारे, वीडियो वायरल

बिना परफॉर्म किए कार्यक्रम स्थल से लौटे मासूम शर्मा


उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित श्रीरामकथा कार्यक्रम में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और यूपी पुलिस के बीच हुई कहासुनी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी सिंगर के रिश्तेदार को मंच से धक्के मारते और खींचकर ले जाते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 1 नवंबर की रात की है जब सहारनपुर में कैलाशानंद महाराज के श्रीरामकथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम को NRI अजय गुप्ता की ओर से करवाया गया था। उसी दौरान मासूम शर्मा की एंट्री बॉलीवुड सिंगर मिक्का सिंह के साथ हुई।

विवाद उस वक्त बढ़ गया जब पुलिस ने मासूम शर्मा के जीजा करमू के भाई धरमू, जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, को मंच से उतार दिया। पुलिसकर्मियों द्वारा खींचकर ले जाने का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

कार्यक्रम में धरमू को धक्के मारकर बाहर ले जाते हुए पुलिस।

धरमू ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था का माहौल था। महिलाओं के साथ बदतमीजी हो रही थी और वहां महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थीं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने यह सब रिकॉर्ड करना शुरू किया तो पुलिसकर्मी भड़क गए और उन्हें धक्के देकर बाहर निकाल दिया।

धरमू ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि इंस्पेक्टर राजंत त्यागी पुलिसकर्मी नहीं, बल्कि राक्षस है, जिसने यूपी पुलिस की वर्दी को कलंकित किया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी लीगल टीम ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एसएसपी सहारनपुर को शिकायत भेजी है।

मीका सिंह के साथ कार्यक्रम में एंट्री लेते हुए हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा।

धरमू ने इस घटना के लिए कार्यक्रम आयोजक अजय गुप्ता को भी जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि उन्होंने अब तक न तो माफी मांगी है और न ही संपर्क किया है। वहीं पुलिस प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

रामकथा में NRI अजय गुप्ता स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरी महाराज की आरती करते हुए।

इस विवाद के बाद मासूम शर्मा बिना परफॉर्म किए ही कार्यक्रम स्थल से लौट गए। यह एक महीने में दूसरा मौका है जब किसी विवाद के चलते उन्होंने मंच छोड़ा है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में हुए शो के दौरान भी विवाद के बीच उन्हें मंच से उतरना पड़ा था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सीओ सिटी आंकिक रुचि गुप्ता को जांच सौंपी गई है और पांच दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।