पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत नाजुक, 6 दिन से वेंटिलेटर पर, कोई सुधार नहीं

पिंजौर में बाइक एक्सीडेंट में पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा गंभीर रूप से घायल। छह दिन से फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर, न्यूरोलॉजिकल स्थिति गंभीर। परिवार और फैंस लगातार अरदास कर रहे हैं।

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत नाजुक, 6 दिन से वेंटिलेटर पर, कोई सुधार नहीं

➤ पिंजौर में बाइक एक्सीडेंट में पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा गंभीर रूप से घायल
➤ छह दिन से फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर, न्यूरोलॉजिकल हालत गंभीर
➤ परिवार, नेताओं और फैंस के बीच लगातार अरदास, अभी तक कोई बड़ा सुधार नहीं

हरियाणा के पिंजौर में 27 सितंबर को हुए बाइक हादसे में गंभीर रूप से घायल पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की तबीयत अब भी नाजुक बनी हुई है। उन्हें छह दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया है और लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी न्यूरोलॉजिकल यानी दिमागी स्थिति में अब तक कोई खास सुधार नहीं हुआ है और वह क्रिटिकल केयर और न्यूरोसाइंस टीम की कड़ी निगरानी में लाइफ सपोर्ट पर हैं।

Punjabi singer Rajvir Jawanda in critical condition after bike accident

अस्पताल ने अब तक पांच मेडिकल बुलेटिन जारी किए, लेकिन किसी में भी राहत की खबर नहीं आई। राजवीर अभी तक किसी से बातचीत नहीं कर पाए हैं। उनकी सलामती के लिए लगातार गुरुद्वारों में अरदास हो रही है। बुधवार को पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा अस्पताल पहुंचे और राजवीर के परिवार से मिलने के बाद जानकारी दी कि उनका परिवार उनके करीब है।

इस दौरान कई नेता, पंजाबी सिंगर्स और जानी-मानी हस्तियां भी अस्पताल पहुंचकर हाल जानने लगीं, लेकिन चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि उनकी सेहत में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।

मेडिकल बुलेटिन का क्रम

  • 27 सितंबर: दोपहर 1:45 बजे राजवीर को फोर्टिस अस्पताल लाया गया। उन्हें सिर और रीढ़ में गंभीर चोटें आई थीं। अस्पताल पहुंचते ही उन्हें एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट पर रखा गया। पहले उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आया।

  • 28 सितंबर: वह वेंटिलेटर पर हैं, न्यूरोसर्जन और क्रिटिकल केयर टीम लगातार निगरानी में।

  • 29 सितंबर: स्थिति में थोड़ा सुधार देखा गया, लेकिन वेंटिलेटर सपोर्ट जारी।

  • 30 सितंबर: शरीर में ऑक्सीजन की कमी बनी हुई। रीढ़ की MRI में गर्दन और पीठ में गहरी चोटें पाई गईं, जिससे हाथ-पैरों में कमजोरी।

  • 1 अक्टूबर: क्रिटिकल केयर और न्यूरोसाइंस टीम की निगरानी में लाइफ सपोर्ट पर हैं। न्यूरोलॉजिकल हालत गंभीर, कोई बड़ा सुधार नहीं।

इलाज की वर्तमान स्थिति

राजवीर की हालत फिलहाल स्थिर लेकिन गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनके ब्रेन, स्पाइनल कॉर्ड और फेफड़ों पर विशेष नजर रख रही है। फिलहाल कोई सर्जरी तय नहीं हुई है, लेकिन हर 12 घंटे में उनकी स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनकी तबीयत की जानकारी ली। सीएम ने बताया कि शनिवार की तुलना में स्थिति में थोड़ी सुधार दिखा, लेकिन मरीज अब भी बेहद नाजुक हैं। कई पंजाबी सिंगर्स भी अस्पताल पहुंचे और उनके जल्द स्वस्थ होने की अरदास की।

राजवीर जवंदा का एक्सीडेंट पिंजौर-नालागढ़ रोड पर हुआ। वह बाइक से बद्दी से शिमला जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, रोड पर दो सांड आपस में लड़ रहे थे, जिनसे बचने की कोशिश में उनकी बाइक सामने से आ रही जीप से टकरा गई।

हादसे के तुरंत बाद उन्हें पास के शौरी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पहले पंचकूला, फिर गंभीर स्थिति देखते हुए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया। वहाँ उन्हें एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट और वेंटिलेटर पर रखा गया।

राजवीर की जिंदगी इस वक्त डॉक्टरों की कड़ी निगरानी और समाज की दुआओं पर टिकी हुई है। उनका परिवार, प्रशंसक और पंजाबी सिंगर समुदाय उनकी जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए हुए हैं।