सरपंच पति के ऑफिस में घुसकर एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले चार गैंगस्‍टरों का पुलिस ने किया बुरा हाल, सिर मुंडवाया और ......

रेवाड़ी में ट्रांसपोर्टर से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले चार बदमाश गिरफ्तार। मुख्य आरोपी गैंगस्टर हवा सिंह का भाई निकला। पुलिस ने आरोपियों के सिर मुंडवाकर अंबेडकर चौक से मार्केट तक परेड निकाली, लोगों ने लगाए रेवाड़ी पुलिस जिंदाबाद के नारे।

सरपंच पति के ऑफिस में घुसकर एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले चार गैंगस्‍टरों का पुलिस ने किया बुरा हाल, सिर मुंडवाया  और ......

रेवाड़ी में सिर मुंडवाकर बाजार में घुमाए गए बदमाश, ट्रांसपोर्टर से मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

सरपंच पति के ऑफिस में घुसे हथियारबंद बदमाश, बसें जलाने की दी धमकी

मुख्य आरोपी गैंगस्टर हवा सिंह का भाई निकला, पुलिस ने की शिनाख्त परेड


हरियाणा के रेवाड़ी जिले में रंगदारी मांगने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चार दिन पहले सरपंच पति और ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के सिर मुंडवाकर बाजार में जुलूस निकाला। यह परेड अंबेडकर चौक से बस स्टैंड के पीछे मार्केट तक निकाली गई। पूरे रास्ते में लोग “रेवाड़ी पुलिस जिंदाबाद” के नारे लगाते रहे।

बाजार में बदमाशों की परेड निकालती पुलिस।
घटना मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के पोसवाल इलाके की है। रविवार रात करीब चार हथियारबंद बदमाश ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस में घुसे। बदमाशों ने कंपनी मालिक से एक करोड़ रुपए की मासिक रंगदारी मांगी और पैसे न देने पर सभी बसें जलाने की धमकी दी। यह सुनकर ट्रांसपोर्टर और उसके साथी घबरा गए।


सूचना मिलते ही पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर मुख्य आरोपी समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का संदेश देने के लिए आरोपियों के सिर मुंडवाकर शहर में शिनाख्त परेड निकाली। यह नज़ारा देख लोग हैरान रह गए। सूत्रों के अनुसार, इस मामले का मुख्य आरोपी रवि कुख्यात गैंगस्टर हवा सिंह का भाई है। हवा सिंह पर हत्या सहित कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। वह कुछ दिन पहले ही 17 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। घटना के बाद उसकी पैरोल रद्द कर दी गई और उसे दोबारा जेल भेज दिया गया।

पुलिस बोली — अपराधियों को सबक देने के लिए परेड जरूरी थी
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई का मकसद समाज में संदेश देना है कि अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह परेड अपराधियों के मनोबल को तोड़ने और जनता में भरोसा कायम करने के लिए निकाली गई।