रोहतक जिला परिषद मीटिंग में हंगामा, वाइस चेयरमैन और पार्षद में मारपीट चेयरमैन के सामने कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की, डंडा लेकर दौड़े वाइस चेयरमैन

रोहतक में जिला परिषद की बैठक के दौरान वाइस चेयरमैन और पार्षद के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि वाइस चेयरमैन ने पार्षद का कॉलर पकड़कर धक्का दिया और बाद में डंडा लेकर उनके पीछे दौड़े। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं।

रोहतक जिला परिषद मीटिंग में हंगामा, वाइस चेयरमैन और पार्षद में मारपीट  चेयरमैन के सामने कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की, डंडा लेकर दौड़े वाइस चेयरमैन

रोहतक जिला परिषद बैठक में वाइस चेयरमैन और पार्षद के बीच मारपीट
लेडी चेयरमैन और ADC के सामने कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की, गाली-गलौज
मीटिंग से बाहर निकलते ही डंडा लेकर पार्षद के पीछे दौड़े वाइस चेयरमैन, VIDEO वायरल


हरियाणा के रोहतक में जिला परिषद की बैठक के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब वाइस चेयरमैन और एक पार्षद के बीच विवाद मारपीट में बदल गयाबैठक के दौरान ही दोनों के बीच गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आरोप है कि वाइस चेयरमैन ने पार्षद का कॉलर पकड़ लिया और उन्हें धक्का दिया। यह पूरा घटनाक्रम चेयरमैन और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने हुआ।

घटना के दौरान जिला परिषद की चेयरमैन मंजू हुड्डा और ADC नरेंद्र कुमार भी मौजूद थे। बैठक में हंगामे के दो वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वाइस चेयरमैन पार्षद से हाथापाई करते और गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं।

मामला इतना बढ़ गया कि जब पार्षद बैठक छोड़कर बाहर चले गए तो आरोप है कि जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा गुस्से में उनके पीछे बाहर निकल आए। उन्होंने डंडा उठा लिया और पार्षद धीरज मलिक के पीछे दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्षद पर डंडे से वार भी किया। मौके पर मौजूद अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला।गुरुवार को जिला परिषद की बैठक चेयरमैन मंजू हुड्डा की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। बैठक में 14 जिला पार्षदों के अलावा ADC नरेंद्र कुमार भी मौजूद थे। बैठक में विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा और योजनाओं पर चर्चा होनी थी।

विकास कार्यों को लेकर उठा विवाद

मीटिंग की शुरुआत होते ही कुछ पार्षदों ने अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं होने का मुद्दा उठाया। वार्ड-13 के पार्षद सतीश ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में पर्याप्त विकास कार्य नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में उनके वार्ड में सिर्फ 45 लाख रुपये के काम ही हुए हैं और बाकी बजट कहां खर्च हुआ, इसकी जानकारी दी जानी चाहिए।

इसी दौरान वार्ड-8 के पार्षद धीरज मलिक ने भी विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाते हुए चेयरमैन और वाइस चेयरमैन से जवाब मांगा। इस पर वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा नाराज हो गए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।बहस के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों अपनी सीट से उठ खड़े हुए और उनके बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद और बढ़ गया।

बिकाऊ’ कहने पर अन्य पार्षद भी भड़के

हंगामे के दौरान वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा ने बैठक में मौजूद पार्षदों को बिकाऊ” तक कह दिया। इस टिप्पणी से अन्य पार्षद भी नाराज हो गए। पार्षद जयदेव डागर ने इसका विरोध करते हुए कहा कि किसी पर इस तरह का आरोप लगाना गलत है और अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए।

बैठक के दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पार्षद एक-दूसरे को धमकियां देते हुए दिखाई दिए। आखिरकार चेयरमैन मंजू हुड्डा और ADC नरेंद्र कुमार ने हस्तक्षेप कर स्थिति को किसी तरह शांत कराया।