महिमा ने की संजय मिश्रा से शादी ! वीडियो वायरल, फैंस बोले—ये प्रमोशन था! जानिए कौन हैं असली ‘मिसेज मिश्रा’

संजय मिश्रा और महिमा चौधरी का वायरल शादी वीडियो उनकी फिल्म का प्रमोशन था, लेकिन अब चर्चा में हैं उनकी असली पत्नी किरण मिश्रा, जो खूबसूरती में किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। जानिए कैसी है इस अभिनेता की रियल लव स्टोरी।

महिमा ने की संजय मिश्रा से शादी ! वीडियो वायरल, फैंस बोले—ये  प्रमोशन था! जानिए कौन हैं असली ‘मिसेज मिश्रा’

संजय मिश्रा की असली जिंदगी की प्रेम कहानी आई चर्चा में
62 साल के अभिनेता की पत्नी किरण खूबसूरती में देती हैं एक्ट्रेसेस को टक्कर
महिमा चौधरी संग वायरल शादी वीडियो ने फैंस को किया कंफ्यूज


विस्तृत खबर

हाल ही में अभिनेता संजय मिश्रा और अभिनेत्री महिमा चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दोनों लाल जोड़े में सजे हुए नजर आए थे। यह देखकर फैंस के तोते उड़ गए थे, क्योंकि लोगों को लगा कि दोनों ने शादी कर ली है। दोनों ने बाहर आकर पैपराजी को मिठाई खिलाई, जिससे यह खबर और भी तेजी से फैली। हालांकि, बाद में खुलासा हुआ कि यह सब उनकी आने वाली फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा था।लेकिन अब चर्चा में हैं संजय मिश्रा की असली पत्नी किरण मिश्रा, जो अपनी खूबसूरती और सादगी से हर किसी का दिल जीत लेती हैं।

[image] - 8926795

कौन हैं किरण मिश्रा?
बिहार में जन्मे और वाराणसी में पले-बढ़े संजय मिश्रा की दूसरी पत्नी किरण मिश्रा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं। यह गांव भारत-नेपाल बॉर्डर के पास स्थित है। एक इंटरव्यू में संजय मिश्रा ने बताया था कि किरण से मिलने से पहले उन्होंने कभी उस इलाके का नाम भी नहीं सुना था।

[image] - 9611049

शादी के बाद हुआ प्यार
संजय मिश्रा ने बताया कि उनकी शादी अरेंज मैरिज थी, लेकिन प्यार उन्हें शादी के बाद हुआ। जब उनके पिता का निधन हुआ, तब उनकी मां ने उनकी दूसरी शादी की बात की थी, ताकि वे अपना परिवार बसा सकें। किस्मत ने उन्हें किरण से मिलवाया और 2009 में दोनों ने शादी की। आज वे दो बेटियों के माता-पिता हैं।

खूबसूरती में किसी अभिनेत्री से कम नहीं किरण मिश्रा
संजय मिश्रा की पत्नी किरण न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि बेहद फैशनेबल और आत्मविश्वासी भी हैं। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फॉलोअर्स के साथ जिंदगी के पल साझा करती हैं। जहां संजय मिश्रा अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं, वहीं किरण का अंदाज मॉडर्न और ग्रेसफुल है। कहा जा रहा है कि खूबसूरती के मामले में वह महिमा चौधरी जैसी एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं

संजय मिश्रा की यह सच्ची प्रेम कहानी एक मिसाल है कि प्यार दिखावे से नहीं, अपनापन और समझदारी से होता है