हिमगिरी स्कूल, समालखा में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य समारोह
समालखा के हिमगिरी स्कूल में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्रों ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया और अतिथियों ने समाज निर्माण में उनकी भूमिका को सराहा।
➤ हिमगिरी स्कूल, समालखा में शिक्षक दिवस पूर्व संध्या पर भव्य समारोह
➤ छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों और उपहारों से जताया शिक्षकों के प्रति आभार
➤ अतिथियों ने शिक्षकों की समाज निर्माण में भूमिका पर दिया जोर
समालखा (अशोक शर्मा) – हिमगिरी स्कूल, समालखा में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय प्रांगण में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लायन डॉ. श्याम बरेजा, स्कूल मैनेजर विजयलक्ष्मी राठी, राजबीर राठी (सेवानिवृत्त डिप्टी डीईओ), प्रधानाचार्य प्रमोद राठी, उप-प्रधानाचार्या रितु लठवाल और एओ रामनिवास ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री बृजमोहन गुप्ता (सेवानिवृत्त डीईओ), लायन सत्यवीर गुप्ता, लायन वीरेंद्र कुमार, प्रो. जेबी गुप्ता (सेवानिवृत्त प्रोफेसर), डॉ. संजय गुप्ता, लायन दीपक शर्मा, लायन राधेश्याम जिंदल, लायन जितेंद्र गाहल्याण, लायन प्रदीप दुहन तथा लायन बिजली सिंह मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि संजय गोयल (कार्यकारी सदस्य), संदीप शर्मा (ईएसएचएम), जसविंदर कुलदीप, अरविंद और विनोद लाठर की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों के सम्मान में छात्रों ने कार्ड और उपहार भेंट किए। अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षकों की समाज निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरक संदेश दिए। विद्यालय प्रबंधन ने भी शिक्षकों की निष्ठा, परिश्रम और मार्गदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया।
स्कूल अध्यक्ष राजबीर राठी ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षक समाज की सबसे मजबूत नींव हैं, जो विद्यार्थियों को सही दिशा देकर उनके भविष्य का निर्माण करते हैं। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव से भरा रहा। अंत में सभी शिक्षकों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। यह आयोजन लायंस क्लब के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।