वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में भीषण आग, टला बड़ा हादसा
वृंदावन में श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी स्थित संत प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। महाराज के बाहर रहने से बड़ा हादसा टल गया।
➤वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में भीषण आग
➤श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी के फ्लैट नंबर 212 में हादसा
➤महाराज के वहां न रहने से टला बड़ा नुकसान
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब संत प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। आग फ्लैट नंबर 212 में लगी, जहां से देखते ही देखते धुएं और आग की लपटें उठने लगीं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फ्लैट से धुआं उठता देख आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियों को भी अवगत कराया गया।
गनीमत यह रही कि संत प्रेमानंद जी महाराज पिछले एक महीने से श्री राधाहित कैलिकुंज में निवास कर रहे हैं। इस कारण फ्लैट में उस समय कोई मौजूद नहीं था और एक बड़ा हादसा टल गया। यदि फ्लैट में लोग मौजूद होते, तो नुकसान कहीं ज्यादा हो सकता था।
आग से फ्लैट में रखे सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।
Akhil Mahajan