पश्चिम बंगाल में BJP का बड़ा धमाका, रिकार्ड 1.09 लाख वोटों से जीते देबांगशु पांडा

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार देबांगशु पांडा ने 1,09,021 वोटों के बड़े अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

पश्चिम बंगाल में BJP का बड़ा धमाका, रिकार्ड 1.09 लाख वोटों से जीते देबांगशु पांडा

  • देबांगशु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की रिकॉर्ड जीत
  • मतगणना के हर राउंड में विपक्षी दल रहे काफी पीछे

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बीजेपी उम्मीदवार देबांगशु पांडा ने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को भारी मतों से हराकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, देबांगशु पांडा ने 1,09,021 वोटों के विशाल अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 1,49,666 वोट मिले। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी काफी पीछे रह गए।

फाल्टा सीट पर हुए इस उपचुनाव में शुरुआत से ही बीजेपी मजबूत स्थिति में नजर आई। मतगणना के हर राउंड में देबांगशु पांडा लगातार अपनी बढ़त बढ़ाते रहे। विपक्षी दल शुरुआती दौर से ही मुकाबले में कमजोर दिखाई दिए।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत सिर्फ एक उपचुनाव की जीत नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में बीजेपी के बढ़ते प्रभाव का बड़ा संकेत है। इतने बड़े अंतर से जीत को पार्टी के लिए मनोबल बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

चुनाव परिणाम आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और मिठाइयां बांटीं।

वहीं विपक्षी दलों के लिए यह परिणाम बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि फाल्टा सीट पर बीजेपी की यह एकतरफा जीत आने वाले चुनावों में राज्य की राजनीति को प्रभावित कर सकती है।