CJI जस्टिस सूर्यकांत कल आएंगे भिवानी:CBLU के 5वें दीक्षांत समरोह में होंगे शामिल, 600 विद्यार्थियों को देंगे डिग्रियां

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 25 अप्रैल को भिवानी दौरे पर रहेंगे। वे CBLU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और लोहारू समेत कई न्यायिक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

CJI जस्टिस सूर्यकांत कल आएंगे भिवानी:CBLU के 5वें दीक्षांत समरोह में होंगे शामिल, 600 विद्यार्थियों को देंगे डिग्रियां

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 25 अप्रैल को भिवानी दौरे पर
CBLU के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत
लोहारू न्यायिक परिसर विस्तार की रखेंगे आधारशिला, कई परियोजनाओं की सौगात



न्यायमूर्ति सूर्यकांत 25 अप्रैल को भिवानी के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे भिवानी कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और साथ ही चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

दीक्षांत समारोह में हरियाणा के राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे। इस अवसर पर कुल 600 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी, जिनमें 452 छात्राएं और 148 छात्र शामिल हैं। कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों का ड्रेस कोड भी तय किया गया है, जिसमें सफेद कुर्ता-पायजामा या सफेद पैंट-शर्ट अनिवार्य किया गया है।

विश्वविद्यालय की कुलपति दीप्ति धर्माणी ने जानकारी दी कि दीक्षांत समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

अपने दौरे के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत लोहारू के न्यायिक परिसर के विस्तार की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा सिवानी में नए न्यायिक परिसर और तोशाम में न्यायिक अधिकारियों के आवास निर्माण की आधारशिला भी वर्चुअल माध्यम से रखी जाएगी।

इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हवाई पट्टी, विश्वविद्यालय और न्यायिक परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं सेशन जज डीआर चालिया ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए इसे गरिमामय और सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।