HSVP ग्राउंड में रैली में पहुंचे सीएम सैनी:विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास; मंत्री और विधायक रहे शामिल

फरीदाबाद में सीएम नायब सिंह सैनी ने HSVP ग्राउंड में रैली को संबोधित कर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, मंत्री और विधायक भी रहे मौजूद।

HSVP ग्राउंड में रैली में पहुंचे सीएम सैनी:विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास; मंत्री और विधायक रहे शामिल

फरीदाबाद में HSVP ग्राउंड पर सीएम सैनी की बड़ी रैली
विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया
मंत्री-विधायक और सांसदों की रही मौजूदगी


हरियाणा के फरीदाबाद में आज नायब सिंह सैनी ने HSVP ग्राउंड में आयोजित धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली में शिरकत की। इस रैली का आयोजन विपुल गोयल द्वारा किया गया, जहां सीएम के पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया। फरीदाबाद में सीएम का यह लगातार दूसरा दिन है, इससे पहले उन्होंने सूरजकुंड में FMDA की वार्षिक बैठक को संबोधित किया था।

रैली में पहुंचने से पहले सीएम ने HSVP ग्राउंड में स्वच्छता शुभंकर और स्वच्छता कॉमिक का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर फरीदाबाद को नई सौगात दी। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मंच पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कई बड़े जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी देखने को मिली। कृष्णपाल गुर्जर, धनेश अद्लखा, सतीश फागना और मूलचंद शर्मा समेत कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी रैली में शामिल हुए। इसके अलावा राजेश नागर और गौरव गौतम भी मंच पर मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद सीएम, मंत्री और विधायक।

इस रैली के जरिए सीएम सैनी ने फरीदाबाद के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने शहर के लिए नई विकास योजनाओं की शुरुआत की और जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में और सुधार किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले सीएम ने सूरजकुंड स्थित राजहंस होटल में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) की बैठक में 988 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी थी। यह बजट शहर के विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं पर खर्च किया जाएगा, जिससे फरीदाबाद को एक आधुनिक और विकसित शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।