DIG भुल्लर केस में पंजाब के 50 अफसरों के नाम आए सामने
DIG हरचरन भुल्लर रिश्वत केस में पंजाब के 50 अफसरों के लिंक मिले। CBI ने IAS-IPS समेत अफसरों की लिस्ट तैयार की। फिक्सर कृष्नु शारदा के मोबाइल से सबूत बरामद।
-
DIG भुल्लर रिश्वत केस में पंजाब के 50 अफसरों के लिंक आए सामने
-
CBI ने IAS और IPS अफसरों समेत संदिग्धों की लिस्ट तैयार की
-
फिक्सर कृष्नु शारदा के मोबाइल से ट्रांसफर-पोस्टिंग रैकेट के सबूत मिले
चंडीगढ़, 8 नवंबर। DIG हरचरन भुल्लर रिश्वत केस में अब बड़ा खुलासा हुआ है। CBI की जांच में पंजाब के करीब 50 अफसरों के नाम सामने आए हैं, जिनमें कई IAS और IPS अफसर भी शामिल बताए जा रहे हैं। CBI ने इन सभी अफसरों की एक लिस्ट तैयार कर ली है।
जानकारी के अनुसार, ये खुलासा CBI की प्रोग्रेस रिपोर्ट से हुआ है, जो जांच एजेंसी ने चंडीगढ़ की स्पेशल CBI कोर्ट में दाखिल की है। रिपोर्ट के मुताबिक, पकड़े गए बिचौलिए कृष्नु शारदा के मोबाइल फोन से कई अहम सबूत मिले हैं। इन सबूतों से यह सामने आया है कि कृष्नु पंजाब में एक फिक्सर नेटवर्क चला रहा था।
CBI सूत्रों के मुताबिक, यह नेटवर्क ट्रांसफर-पोस्टिंग, FIR दर्ज और रद्द कराने जैसे कामों के लिए सक्रिय था। इस नेटवर्क के जरिए अफसरों तक पैसे पहुंचाने और डील तय करने की जानकारी भी मिली है। जांच एजेंसी ने कहा है कि आने वाले दिनों में कई और नामों का खुलासा हो सकता है।
फिलहाल DIG हरचरन भुल्लर को CBI ने 5 दिन का रिमांड, जबकि बिचौलिए कृष्नु शारदा को 4 दिन का रिमांड मिला है। एजेंसी दोनों से पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि इस दौरान कई और बड़े खुलासे होंगे।
Author1