युवती से दुष्कर्म किया और बनाई न्यूड वीडियो अब धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव, युवती ने दर्ज कराई FIR
युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने होटल में उसके साथ रेप किया और न्यूड वीडियो बना ली। अब आरोपी धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
➤ फरीदाबाद होटल में युवती से रेप और न्यूड वीडियो बनाने का आरोप
➤ आरोपी पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने का भी आरोप
➤ महिला थाना NIT पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 24 वर्षीय युवती ने अपने परिचित युवक पर रेप का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने होटल में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसकी न्यूड वीडियो व फोटो बना ली। इसके बाद वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती पर धर्म परिवर्तन करके शादी का दबाव डाल रहा है।
पीड़िता संजय कॉलोनी चौकी क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है और वह परिवार में सबसे छोटी है। करीब पांच साल पहले उसकी दोस्ती शाहरुख नामक युवक से हुई थी, जो गोछी का रहने वाला है और मेडिकल स्टोर चलाता है।
युवती ने बताया कि एक दिन शाहरुख उसे होटल में ले गया, जहां उसने जबर्दस्ती संबंध बनाए। इसी दौरान आरोपी ने उसकी नग्न वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कर लीं। इसके बाद उसने धमकी दी कि यदि युवती ने किसी से कुछ बताया या किसी और से शादी की तो वह वीडियो और फोटो को वायरल कर देगा।
पीड़िता का कहना है कि अब जब उसका परिवार उसके लिए रिश्ता देख रहा है, तो शाहरुख लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा है। इतना ही नहीं, वह युवती से धर्म परिवर्तन कर शादी करने की बात कह रहा है। युवती ने बताया कि शाहरुख उसे सितंबर 2025 में शादी करने के लिए वकील के पास भी ले गया था, लेकिन जब उसने इंकार किया तो उसने उसके साथ मारपीट की। डर के कारण वह लंबे समय तक चुप रही।
अब पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना NIT पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना इंचार्ज माया ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
Akhil Mahajan