पश्चिम एशिया में जंग तेज : ईरान का समझौते से इनकार, साइप्रस में ब्रिटिश एयरबेस पर हमला, फ्रेंच नेवी बेस पर भी अटैक

ईरान ने अमेरिका से किसी भी समझौते से इनकार किया है। साइप्रस में ब्रिटिश एयरबेस RAF अक़्रोतिरी पर ड्रोन हमला हुआ। कुवैत, बगदाद और लेबनान में भी हालात तनावपूर्ण हैं।

पश्चिम एशिया में जंग तेज : ईरान का समझौते से इनकार, साइप्रस में ब्रिटिश एयरबेस पर हमला, फ्रेंच नेवी बेस पर भी अटैक

■ ईरान ने अमेरिका से किसी भी समझौते से किया साफ इनकार

■ साइप्रस में ब्रिटिश एयरबेस RAF अक़्रोतिरी पर ड्रोन हमला

■ खाड़ी देशों में ड्रोन, हवाई हमले और पलायन से हालात गंभीर


पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की वार्ता या समझौते से साफ इनकार कर दिया है। वहीं, साइप्रस के दक्षिणी तट पर स्थित ब्रिटिश सैन्य अड्डे RAF अक़्रोतिरी पर ड्रोन हमले की पुष्टि ने हालात को और विस्फोटक बना दिया है। क्षेत्र में लगातार धमाकों, ड्रोन हमलों और हवाई कार्रवाइयों के बीच बड़े युद्ध की आशंका गहराती जा रही है। मिडल ईस्‍ट में तमाम अमेरिका के बेसिस पर इरान अटैक कर रहा है। 

इजराइल ने रविवार को रातभर ईरान की राजधानी तेहरान में हवाई हमले किए।

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव Ali Larijani ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पष्ट शब्दों में कहा कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत या नेगोशिएशन नहीं होगा। उनका यह बयान उस रिपोर्ट के बाद आया जिसमें अमेरिकी अखबार The Wall Street Journal ने दावा किया था कि मध्यस्थों के जरिए बातचीत की पहल की गई है। लारिजानी ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि तेहरान अपनी नीति पर दृढ़ है।

इजराइल के यरुशलम में ईरानी मिसाइल के हमले से भारी तबाही हुई। तस्वीर में मलबे में दबी कार नजर आ रही है।

इसी बीच साइप्रस सरकार ने पुष्टि की कि ब्रिटेन के सैन्य अड्डे RAF Akrotiri को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया गया। हालांकि, हमले में सीमित नुकसान की बात कही गई है और सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए हैं। उधर, कुवैत में अमेरिका का लड़ाकू विमान गिराया गया है।  

ईरान से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल इजराइल के बेत शेमेश के रिहायशी इलाके में गिरी।

कुवैत ने रोके दुश्मन ड्रोन

कुवैत की वायु रक्षा प्रणाली ने राजधानी की ओर बढ़ रहे कई ड्रोन को मार गिराया। ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अल-मानसूरी के मुताबिक सलवा और हवाली क्षेत्रों के पास ड्रोन निष्क्रिय किए गए। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

तेल अवीव में हुए ईरानी मिसाइल हमले के स्थल का दौरा करते राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग।

बगदाद में अमेरिकी ठिकाने पर हमला

इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले का दावा शिया मिलिशिया समूह सराया औलिया अल-दम ने किया है। यह हमला ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत के बाद बढ़ते प्रतिशोधी घटनाक्रम से जोड़ा जा रहा है।

खामनेई के आफ‍िस की तस्‍वीर


लेबनान में पलायन, 53 गांव खाली

लेबनान के राष्ट्रपति Joseph Aoun ने हिजबुल्ला और इस्राइल दोनों की कार्रवाइयों की निंदा की है। इस्राइली सेना द्वारा दक्षिणी लेबनान के 53 गांवों को खाली करने के आदेश के बाद भारी पलायन शुरू हो गया है। टायर क्षेत्र से लोग बेरूत और उत्तरी लेबनान की ओर जा रहे हैं।

इजराइली सेना IDF ने तेहरान में हमले का फुटेज जारी किया है। इसमें ईरान के रक्षा मुख्यालय समेत कई सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया था।

इजराइली सेना IDF ने तेहरान में हमले का फुटेज जारी किया है। इसमें ईरान के रक्षा मुख्यालय समेत कई सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया था।

पेंटागन की प्रेस कॉन्फ्रेंस

अमेरिकी रक्षा सचिव Pete Hegseth आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के तहत ईरान पर हुए हमलों की जानकारी देंगे। यह अमेरिका-इस्राइल की संयुक्त कार्रवाई के बाद शीर्ष स्तर की पहली औपचारिक ब्रीफिंग होगी।